ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुरु दर्शन मेला में हुए शामिल सीएम साय, बोले- समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही सरकार का मुख्य ध्येय
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

गुरु दर्शन मेला में हुए शामिल सीएम साय, बोले- समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही सरकार का मुख्य ध्येय

By Mohan Rao Published October 13, 2024
Share
सीएम साय
SHARE

मुख्यमंत्री ने तेलासी गुरुद्वारा बाड़ा विकास के लिए 3 करोड़ 18 लाख की दी स्वीकृति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्थित बाबा गुरु घासीदास जी की कर्मभूमि एवं गुरु श्री अमरदास जी की तपोभूमि तेलासीपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास एवं गुरु अमरदास जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं सर्वाेच्च गुरु आसमदास साहेब का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों क़ी मांग पर तेलासी गुरुद्वारा बाड़ा विकास हेतु 3 करोड़ 18 लाख रुपये देने, मुख्य मंदिर से मुख्य सडक तक सीसी रोड एवं गैतरा मेन रोड से बोहारडीह नाला तक सडक निर्माण, गुरु अमरदास जलाशय का सौंदर्यीकरण तथा अनुसचित जाति छात्रावास तेलासी में 50 अतिरिक्त सीट हेतु भवन निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सत्य की विजय एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। लेकिन हमें काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी बुराई पर विजय प्राप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज में छुआछूत और असमानता को दूर करने 18 वीं सदी में बाबा गुरु घासीदास जी अवतरित हुए। उन्होंने दुनिया को मनखे-मनखे एक सामान का सन्देश दिया। हमारी सरकार बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। समाज में अनपढ़ व्यक्ति भी जीवन जीता है लेकिन शिक्षित और अनपढ़ के जीवन में काफी अंतर होता है। शिक्षित समाज से ही प्रदेश और राष्ट्र का विकास होगा। हमारी सरकार नई राज्य सरकार के गठन के तत्काल बाद मोदी जी की गारंटी को लगातार पूरा कर रही है, जिसमें 21 क्विंटल प्रति एकड़ एवं 3100 रुपये में धान खरीदी, किसानों को बकाया बोनस राशि का भुगतान, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, तेंदूपत्ता खरीदी दर बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया। महतारी वंदन योजना, रामलाला दर्शन योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि सतनामी समाज में विजयादशमी के दिन गुरु दर्शन की परम्परा है। गुरु के दर्शन से प्रेरणा लेकर सतनामी समाज आगे बढ़ रहा है। समाज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े, सामजिकजन समाज हित में काम करने भावी पीढ़ी को जागृत करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का उपदेश समाज को जोड़ने और एकरूपता लाने वाला है। देश में गुरु परम्परा प्रचलित है। गुरुओं के दर्शन से सन्मार्ग मिलता है और सन्मार्ग से ही प्रदेश सुखमय और समृद्ध होगा। कार्यक्रम को सर्वोच्च गुरु आसमदास साहेब जांजगीर-चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े, मुंगेली विधायक पुन्नुलाल मोहले ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने स्वागत भाषण में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्याे एवं नवाचारों की जानकारी दी।

मेधावी छात्रों को सम्मान एवं युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम में सतनामी समाज के 12 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया एवं 21 युवाओं को रोजगार हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 2 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन एवं 3 हितग्राहियों को राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड तथा 10 लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अहिवारा विधयाक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा,पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सनम जांगड़े, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, सतनामी समाज के राजमहंत सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao October 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतीय टी-20 कप्तान सूर्य कुमार यादव और मनुभाकर आएंगे रायपुर, वन खेल महोत्सव में होंगे शामिल
Next Article दशहरा उत्सव में शामिल हुए सीएम साय, लोगों से काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी रावण का वध करने किया आह्वान 

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?