ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय रहते करें आवश्यक कार्रवाई – कलेक्टर रोक्तिमा यादव
Share
Notification Show More
Latest News
राजनांदगांव के सत्यानंद आश्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विद्यार्थियों से किया संवाद
युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल
October 28, 2026
पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत
पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत, हादसा या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
October 28, 2026
दो महिला पायलटों की सहभागिता प्रदेश की बेटियों को देगी ऊंचे सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
October 28, 2026
एनआईटी रायपुर और आईएनएई का दो दिवसीय आयोजन
उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित
October 28, 2026
महिला स्व-सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल
खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय रहते करें आवश्यक कार्रवाई – कलेक्टर रोक्तिमा यादव

By Poonam Patel Published September 11, 2026
Share
अवैध एवं मिलावटी शराब के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश
अवैध एवं मिलावटी शराब के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश
SHARE

कोरिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने जिले के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और नागरिकों की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय संभावित जोखिमों की पहले से पहचान कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर यादव ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल, छात्रावास, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों तथा बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल निरीक्षण कर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए। निरीक्षण के दौरान भवन की संरचनात्मक स्थिति, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, निकासी मार्ग सहित विद्यार्थियों एवं नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक मानकों की जांच की जाए।

उन्होंने कहा कि जिन भवनों की स्थिति जर्जर अथवा जोखिमपूर्ण पाई जाती है, उनकी वास्तविक स्थिति का आकलन कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। ऐसे भवनों में बच्चों, विद्यार्थियों अथवा नागरिकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर निर्धारित समय-सीमा में सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

घटना के बाद कार्रवाई नहीं, पहले से जोखिम की पहचान जरूरी

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिसमें संभावित खतरों की समय रहते पहचान हो और दुर्घटना की आशंका को पहले ही समाप्त किया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों से जुड़े संस्थानों, छात्रावासों एवं सार्वजनिक भवनों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण में सामने आने वाली कमियों को केवल चिन्हित करने के बजाय उनके निराकरण की भी नियमित समीक्षा की जाए।

अवैध एवं मिलावटी शराब के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने जिले में अवैध एवं मिलावटी शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी विभाग, पुलिस तथा जिला प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने कहा।

उन्होंने निर्देशित किया कि अवैध शराब के निर्माण अथवा बिक्री की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करें तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित जांच एवं निगरानी बढ़ाई जाए। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सीमावर्ती क्षेत्रों एवं परिवहन मार्गों पर बढ़ाएं निगरानी

कलेक्टर ने दूसरे राज्यों से जिले में अवैध शराब की संभावित आवक को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों तथा प्रमुख परिवहन मार्गों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। पुलिस एवं आबकारी विभाग को आपसी समन्वय से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा आवश्यकतानुसार संयुक्त जांच एवं कार्रवाई करने कहा गया।

लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

कलेक्टर यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों के पालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्परता, सतत निगरानी और समय पर कार्रवाई ही प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करते हुए की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल

पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत, हादसा या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित

खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार

Poonam Patel September 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरबा में चलती मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट के सिर पर लगी चोट… आरोपी फरार
Next Article एमपीएमएससी मेंस सीनीयर वुमेंस टी 20 : छत्तीसगढ़ महिला टीम की चौथी जीत, झारखंड को 7 विकेट से हराया

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?