बीजापुर। नक्सलियों ने बीजापुर व तेलंगाना सीमा पर लाखों की संख्या में आईईडी प्लांट किया हुआ है। इसकी जानकारी नक्सलियों ने खुद ही पर्चा जारी कर दी है। दरअसल नक्सलियों ने ग्रामीणों को इन पहाड़ियों की ओर आने से बचने की सलाह दी है। नक्सलियों के वेंकटापुरम वाजेड एरिया कमेटी के सचिव ने तेलुगु भाषा में प्रेस नोट जारी करते हुए ग्रामीणों से अपील की है कि पहाड़ी की ओर ना जाएं। नक्सलियों के द्वारा वहां काफी संख्या में आईईडी लगाए हैं, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है।
बता दें नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले एक महिला की जान चली गई। उससे पहले भी एक ग्रामीण आईईडी की चपेट में आ गया था। दो दिन पहले सोमवार को नारायणपुर में एक आईईडी ब्लास्ट हो गया जिसमें एक ग्रामीण के पैर के चीथड़े उड़ गए। ग्रामीण पुल निर्माण के लिए गिट्टी देने गया था और वापसी में नित्यकर्म के लिए गया और आईईडी की चपेट में आ गया। इस तरह की और भी घटनाए हो रही है।
अब नक्सलियों के वेंकटापुरम वाजेड एरिया कमेटी की सचिव शांता ने तेलुगु भाषा में प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है। नक्सली नेता शांता ने ग्रामीणों से पहाड़ियों की ओर शिकार या अन्य काम से न आने की अपील की है। ऐसा करने पर एक बड़ा नुकसान होने के साथ ही ग्रामीणों को अपनी जान तक गवानी पड़ सकती है। नक्सली नेता का कहना है कि पहाड़ियों पर मौजूद नक्सली नेताओं की जासूसी करने के लिए पुलिस ग्रामीणों को शिकार के नाम पर पहाड़ियों की ओर भेज रही है, जिसके चलते उनके द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीणों की मौत हो रही है।
नक्सलियों ने तेलुगू भाषा में जारी किया पर्चा




