ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेल यात्रा के साथ अब पुरस्कार जीतने का मौका, रेलवे ने शुरू की अनोखी योजना…. जानिए क्या करना होगा?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDelhiDurg-BhilaiFeaturedRailway News

रेल यात्रा के साथ अब पुरस्कार जीतने का मौका, रेलवे ने शुरू की अनोखी योजना…. जानिए क्या करना होगा?

By Mohan Rao
Published: April 9, 2025
Share
रेलवे न्यूज
SHARE

भिलाई। रेल यात्रा एक रोचक व रोमांचक सफर का अहसास कराता है। भारत में रेलवे का सफर देश के सभी नागरिकों ने किया होगा। रेलवे का सफर किसी के लिए नया नहीं है लेकिन यदि रेल यात्रा के साथ नगद पुरस्कार पाने का मौका मिल जाए तो कैसा रहेगा। रेल यात्रियों को रेलवे ऐसे ही नगद पुरस्कार देने जा रहा है। इसके लिए यात्रियों को अपनी रेल यात्रा की कहानी लिखनी होगी और जिसका भी रेलवे यात्रा के दौरान अनुभव सबसे रोचक होगा उसे भारतीय रेलवे नगद पुरस्कार से सम्मानित करेगी।

दरअसल भारतीय रेलवे ने रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025 की शुरुआत की है।  भारतीय रेलवे ने आपके सफर की अनकही कहानियों को मंच देने जा रही है। यदि आपके पास रेल यात्रा का कोई यादगार अनुभव है, जिसे शब्दों में पिरोकर दुनिया के साथ साझा करना चाहते हैं, तो रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर है। रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में हिंदी में मौलिक और रोचक यात्रा वृत्तांत लिखने वाले प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 10000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 8000 रुपए, तृतीय पुरस्कार 6000 रुपए और पांच लोगों को प्रेरणा पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को 4-4 हजार रुपए दिए जाएंगे। यानी कुल 7 लोगों के पास नगद पुरस्कार जीतने का मौका होगा।

3000 से 3500 शब्दों के बीच हो कहानी
आपकी कहानी 3000 से 3500 शब्दों के बीच होनी चाहिए, जिसे डबल स्पेस में टाइप किया गया हो और प्रत्येक पृष्ठ पर क्रम संख्या अंकित हो। कुल शब्दों की संख्या भी स्पष्ट रूप से लिखी जानी चाहिए। साथ ही, अपने वृत्तांत के साथ एक अलग पृष्ठ पर अपना नाम, पदनाम, आयु, पता, मातृभाषा, मोबाइल नंबर और ई-मेल जरूर भेजें।  यदि आप सरकारी सेवा में हैं, तो आपको प्रमाणित करना होगा कि आपके विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक मामला लंबित नहीं है। अन्य प्रतिभागियों को यह पुष्टि करनी होगी कि उनके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला विचाराधीन नहीं है। साथ ही सभी प्रतिभागियों को यह घोषणा करनी होगी कि उनकी रचना मौलिक है और इसे पहले किसी अन्य प्रतियोगिता में पुरस्कृत नहीं किया गया है। 

इस पतें पर भेजें अपनी प्रविष्टि
अपने शब्दों से अपनी रेल यात्रा के जादू को जीवंत करें और अपने लेखन के से उसे नया आकार दें। इससे आपके लिखने की क्षमता भी बढ़ेगी और पुरस्कार भी जीत सकेंगे। अपनी प्रविष्टि दो प्रतियों में 31 जुलाई, 2025 तक सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण), कमरा नंबर-316, कॉफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली – 110002 के पते पर भेजें।

नहीं रहे ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार: 98 साल की उम्र में निधन… कई दिनों से थे बीमार… हिंदुजा अस्पताल में ली अंतिम सांस
कालीचरण पर सियासत: गृहमंत्री के एतराज पर मुख्यमंत्री का सवाल- महात्मा गांधी का अपमान करने वाले की गिरफ्तारी से मिश्रा खुश हैं या दुखी?
चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
सुशासन तिहार की चमक, क्रेडा ने लौटाई गांवों की रौनक…. सोलर हाईमास्ट ने बदली गांवों की तस्वीर
Landslide : केके रेललाइन पर गिरी चट्टान, ट्रेन यातायात ठप.. विशाखापट्नम-किरंदुल रद्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों ने बिछाए लाखों आईईडी, पर्चा जारी कर ग्रामीणों को किया सचेत
Next Article दुर्ग में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, तेजी से जांच व आरोपी को सजा दिलाने एसआईटी का गठन

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?