भिलाई। बिहार विधानसभा चुनाव में दो विधानसभा सीटों पर प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी मिलने के बाद अपना काम शिद्धत से पूरा भिलाई के युवा नेता व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद भिलाई लौट रहे हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में मो शाहिद ने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन की लहर है और महागठबंधन की जीत तय है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय युवा कांग्रेस ने भिलाई के युवा नेता मोहम्मद शाहिद को बिहार चुनाव में औरंगाबाद और कटिहार सीट की जिम्मेदारी सौंपी थी। प्रथम चरण व अंतिम चरण के प्रचार प्रसार में मो शाहिद ने दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया। इस दौरान मो शाहिद ने वृहद जनसंपर्क किया और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया। अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद वे भिलाई लौट रहे हैं और इस दौरान उन्होंने महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए बिहार में सरकार बनाने की बात कही।
बिहार चुनाव : 28 दिन बाद भिलाई लौट रहे राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद, कहा बिहार में महागठबंधन जीत तय




