दुर्ग। यात्रियों की सुविधा के लिये रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग – निजामुदीन – दुर्ग के बीच गाड़ी संख्या 02885/02886 दुर्ग-निजामुदीन-दुर्ग के मध्य तीन फेरों के लिए फेस्टीवल स्पेशल ट्रेन की सुविधा प्रदान की जा रही हैं। गाड़ी संख्या 02885 दुर्ग से निजामुदीन के लिये 7 नवम्बर, 9 नवम्बर व 13 नवम्बर को चलेगी। दुर्ग से यह ट्रेन शाम 5.30 बजे रवाना होकर, रायपुर 6.05 पहुंचेगी और 6.10 पर छुटेगी। उसलापुर रोत 8.05 को पहुच कर 8.15 को छुटेगी एवं अगले दिन दोपहर 3 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी
इसी तरह गाड़ी संख्या 02886 निजामुदीन से दुर्ग के लिये 8 नवम्बर, 10 नवम्बर व 14 नवम्बर को चलेगी। तीन फेरों के लिये निजामुदीन से रात 10.30 बजे छुटेगी और अगले दिन उसलापुर शाम 4.30 को पहुंच कर 16.40 को छुटेगी। यह टे्रन शाम 6.40 बजे रायपुर और राज 7.45 को दुर्ग पहुंचेगी। इस गाड़ी मे कुल 15 कोच रहेंगे ।
इस गाड़ी की समय सारणी निम्नानुसार रहेगी






