ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, बीते 24 घंटों में 20 हजार से अधिक नए मामले, 38 लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, बीते 24 घंटों में 20 हजार से अधिक नए मामले, 38 लोगों की मौत

By @dmin
Published: July 14, 2022
Share
राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव
राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,139 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 3233 मरीज अधिक है। वहीं इस दौरान 38 मरीजों की जान चली गई। बता दें कल के आंकड़े में 16,906 मामले सामने आए थे और 45 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि, बीते 24 घंटों में 16,482 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,36,076 हो गई है जो कि कल की तुलना में 3, 619 अधिक है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 52,55,57 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 490 मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत भी हुई है। बता दें कि पिछले दिन के आंकड़े में दिल्ली में कोरोना के 400 मामले सामने आए थे। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कुल 15,495 कोरोना टेस्ट किए गए। जिसमें 3.16 फीसदी की सकारात्मकता दर देखी गई। फिलहाल दिल्ली में वर्तमान में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर अब 1.35 फीसदी है।

मुंबई को कोरोना से राहत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कल की तुलना में आज कोरोना के मामले कम आए हैं जो कि एक राहत की खबर है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में 383 मामले दर्ज किए गए जो कि कल की तुलना में 37 कम है। वहीं इस दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। बता दें कि कल यानी बुधवार के आंकड़ों में संक्रमितों की संख्या 420 थी।

बूस्टर डोज के लिए आज केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करने के लिए आज एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में अगले 75 दिनों में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर खुराक मुफ्त में देने के लिए मार्गदर्शन करेंगे।

सरगुजा हत्याकांड : महिला के पहले पति ने दिया खौफनाक हत्याकांड को अंजाम… पत्नी की रेप के बाद हत्या कर पेड़ पर लटका दी लाश
सुशांत सिंह राजपूत केस: ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, थोड़ी देर में होगी मेडिकल जांच
महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार
हाइवे पर घायलों के लिए एम्बुलेंस सेवा 108 व 1033 का जल्द किया जाएगा इंटीग्रेशन… बैठक में निर्णय
राज्य में महिलाओं को उद्योग, व्यवसाय एवं व्यापार में मिलेगा बढ़ावा, योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को सीधे पक्षकार नहीं बनाया जा सकता: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 267 # 14 july 2022

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?