ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: National Convention: कल से शुरू हो रहा सियासी अखाड़ा, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए बनेगी रोडमैप, जाने क्या हैं लग्ज़री सुविधाएं…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

National Convention: कल से शुरू हो रहा सियासी अखाड़ा, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए बनेगी रोडमैप, जाने क्या हैं लग्ज़री सुविधाएं…

By Om Prakash Verma
Published: February 23, 2023
Share
National Convention: कल से शुरू हो रहा सियासी अखाड़ा, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए बनेगी रोडमैप, जाने क्या हैं लग्ज़री सुविधाएं…
National Convention: कल से शुरू हो रहा सियासी अखाड़ा, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए बनेगी रोडमैप, जाने क्या हैं लग्ज़री सुविधाएं…
SHARE

15000 नेताओं के लिए तीन हजार सुरक्षाकर्मी, रोज तैयार होंगी एक लाख रोटियां
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। देशभर के 15 हजार से ज्यादा कांग्रेसी नेता छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू हो गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी नेताओं के ठहरने, आने-जाने और सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं। राजधानी रायपुर में 24 फरवरी से कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। इससे एक दिन पहले 23 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रायपुर पहुंच जाएंगे। जबकि 24 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचेंगे। 25 फरवरी को प्रियंका गांधी रायपुर पहुंचेगी।

3000 जवान सुरक्षा में होंगे तैनात
कांग्रेस के इस तीन दिन के अधिवेशन में 15 हजार से ज्यादा नेता शामिल होंगे। इनके लिए कोलकाता, दिल्ली और केरल के रसोइए भोजन बनाने के लिए आएंगे। वीवीआई नेताओं को कॉन्टिनेंटल खाने के साथ छत्तीसगढ़ी पकवान भी परोसे जाएंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों का पारंपरिक भोजन भी तैयार किया जाएगा। अधिवेशन में शामिल होने वाले लगभग 15 हजार सदस्य और ड्यूटी में लगे पांच हजार लोगों के लिए रोजाना सुबह शाम भोजन वहीं बनेगा। रोज करीब 15 क्विंटल चावल बनेगा और एक लाख रोटियां बनाई जाएंगी। चार क्विंटल दाल रोज पकेगी और सब्जियों की खपत भी करीब पांच क्विंटल के आसपास होगी। राष्ट्रीय अधिवेशन में 3,000 से अधिक सुरक्षा जवान तैनात रहेंगे। आईजी इसके प्रभारी होंगे। इनके सहयोग के लिए चार डीआईजी और डेढ़ दर्जन एसएसपी की ड्यूटी लगाई गई है। अधिवेशन के दौरान सादी वर्दी में भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं वीआईपी और वीवीआईपी के आने का रूट अलग-अलग रखा गया है। जबकि 400 जवान ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे।

यहां रुकेंगे राहुल, सोनिया और प्रियंका
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए रायपुर और नया रायपुर गेस्ट हाउस रिजॉर्ट, होटल, सर्किट हाउस और धर्मशालाओं को भी बुक किया गया है। कांग्रेस के बड़े कद के नेताओं के लिए नया रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट को बुक किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और बड़े नेताओं के लिए इसमें व्यवस्था की गई है। अधिवेशन में आने वालों के लिए राजधानी के 150 बड़े-मंझौले होटल पूरी तरह बुक कर लिए गए हैं। इसके अलावा 150 छोटे-बड़े रेस्ट हाउस, धर्मशाला, क्लब हाउस और मैरिज पैलेस को भी रिजर्व कर लिया गया है। सरकारी रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस भी बुक हैं। कुछ मंत्री और नेताओं के बंगले में भी ठहरने की व्यवस्था की गई है। सूत्रों के अनुसार दुर्ग, भिलाई और महासमुंद के होटल-लॉज तक बुक हैं, ताकि जरूरत पडऩे पर लोगों को वहां ठहराया जा सके।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अधिवेशन स्थल में सभी डोम एयर कंडीशनर तैयार किए गए हैं। सभी डोम में अलग—अलग एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के डोम में सभी वीआईपी रहेंगे। इसके लिए एक बड़ा मंच तैयार किया गया है। यह मंच थीम बेस्ड है। मंच के आसपास 170 से ज्यादा एसी लगाए गए हैं। 15 हजार सदस्यों के लिए 1500 से ज्यादा गाडिय़ों की व्यवस्था की जा रही है। नागपुर से 300 इनोवा, दिल्ली से 100 लग्जरी कारें, इंदौर-नागपुर से लग्जरी बसें मंगवाई गई हैं। तीन दिन के अधिवेशन के लिए दर्जनभर वॉल्वो समेत सब मिलाकर 800 बड़ी-छोटी बसें रायपुर पहुंच गई हैं। इसके अलावा 700 छोटी गाडिय़ों की बुकिंग की गई है। इसमें 250 वीआईपी के लिए लग्जरी कारें भी शामिल हैं। उनकी सुरक्षा और पायलट-फॉलो के रूप में 600 सरकारी गाडिय़ां रहेंगी। प्रदेश की अधिकांश ट्रैवल एजेंसियों की सारी गाडिय़ां बुक कर ली गई हैं।

अधिवेशन में आने वाले सभी वरिष्ठ और दिग्गज नेताओं का स्वागत सिल्क से बने राजकीय गमछे से किया जाएगा। जबकि अन्य नेताओं का स्वागत कॉटन के गमछे से किया जाएगा। अधिवेशन के लिए करीब 10 हजार गमछे खरीदे गए हैं।

अधिवेशन में बनेगा लोकसभा चुनाव का रोडमैप
24 फरवरी से 26 फरवरी तक कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन नया रायपुर के मेला स्थल में होने वाला है। इस अधिवेशन को 2023 में 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अहम माना जा रहा है। अधिवेशन में कांग्रेस विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप बनाएगी। तीन दिवसीय अधिवेशन में इसकी पूरी प्लानिंग की जाएगी कि चुनावी मैदान में कांग्रेस कैसे उतरेगी। अधिवेशन के आखिरी दिन यानी 26 फरवरी को एक जनसभा भी होगी, इसकी भी अंतिम दौर में तैयारी चल रही है।

CG Crime : 10 साल के बच्चे की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग मिले… बलि की आशंका
मुख्यमंत्री साय पंडवानी महासम्मेलन में हुए शामिल, बोले- पंडवानी एक ऐसी विधा जिससे छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान
थैंक गॉड: चित्रगुप्त बनकर अजय देवगन ने दिखाया सिद्धार्थ मल्होत्रा को उनके कर्मों का आइना
CG Politics: भाजपा के मुकाबले कांग्रेस में माथापच्ची कम, 80 फीसदी, प्रत्याशी पहले से ही तय, तैयारियों में भी कांग्रेस आगे
मिशन गगनयान: पहले मानवयुक्त मिशन में फ्रांस करेगा भारत की मदद…. दोनों देशों ने किया करार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 80 लाख की शराब के साथ पकड़ाए पांच तस्कर, ट्रक व कार में ले जा रहे थे शराब
Next Article Firing in Bhilai : 12 साल की उम्र में खरीदी पिस्तौल, दो साल पहले फायरिंग… एसपी पल्लव की क्लास में आरोपियों ने उगले कई राज

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?