ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Firing in Bhilai : 12 साल की उम्र में खरीदी पिस्तौल, दो साल पहले फायरिंग… एसपी पल्लव की क्लास में आरोपियों ने उगले कई राज
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Firing in Bhilai : 12 साल की उम्र में खरीदी पिस्तौल, दो साल पहले फायरिंग… एसपी पल्लव की क्लास में आरोपियों ने उगले कई राज

By Mohan Rao Published February 23, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में फायरिंग के आरोपी
SHARE

भिलाई। शहर में देशी कट्टे से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सेक्टर-2 निवासी आकाश सिंह और सेक्टर-7 निवासी नीरज कुमार प्रसाद पुलिस की गिरफ्त में आए। गुरुवार को दिनभर शहर में इनकी चर्चा रही। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दुर्ग एसपी डॉ पल्लव ने अपने चिरपरिचित अंदाज में आरोपियों की क्लास ली। इस दौरान आरोपियों ने हैरान करने वाले खुलासे किए। आरोपियों में एक ने देशी कट्टा 12 साल की उम्र में खरीदा था। वहीं उसके साथी ने भी दो साल पहले यूपी से देशी कट्टा खरीद कर लाया। आइए जानते हैं एसपी पल्लव की क्लास में आरोपियों ने क्या कुछ कहा।

घटना का खुलासा करते हुए एसपी पल्लव ने जानकारी दी। आरोपियों के पास तीन देशी कट्टे व दो जिंदा कारतूस, एक तलवार और एक चाकू बरामद किया है। हवाई फायरिंग की यह घटना दो साल पहले की है। दोनों ने रात ढ़ाई बजे घर से निकल कर सड़क पर हवाई फायरिंग की थी। पांच दिन पहले आकाश सिंह का जन्मदिन था और इस खास मौके पर इसके बॉबी नाम के दोस्त इसे इंस्टाग्राम में पोस्ट किया था। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और जागरुक लोगों के माध्यम से दुर्ग एसपी के वाट्सएप पर भेजा गया। इसके बाद इनकी गिरफ्तारी हुई।

रील्स बनाने के शौक ने पहुंचाया जेल
दरअसल दोनों को रील्स बनाने का शौक था और इसके लिए इन दोनों ने हवाई फायरिंग की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो साल पहले का यह वीडियो है। उस दिन रात को दोनों ने देशी कट्टे से फायरिंग का प्लान बनाया। इस दौरान फायरिंग करते वीडियो भी रिकार्ड करवाया। आरोपियों के अनुसार उस समय इस वीडियो को पोस्ट नहीं किया था। 17 फरवरी को आकाश सिंह का जन्मदिन था और इस खास मौके पर उसके दोस्त बॉबी ने इस वीडियो को एडिट कर इंस्टा में अपलोड कर बर्थडे गिफ्ट दिया।

6 माह पहले लाई थी तलवार, फ्लिपकार्ट से मंगाया था चाकू
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 6 माह पहले ही तलवार लाई थी। आकाश सिंह ने बताया कि उसने यह तलवार सेक्टर -6 गुरुद्वारे से ली थी। गुरुद्वारे की पवित्र तलवार को किसी को बिना बताए ही आकाश लेकर चला गया था। यही नहीं एक चाकू आरोपी नीरज ने फ्लिपकार्ट से मंगाया था। आरोपियों ने यह भी बताया कि देशी कट्टा 1500 रुपए की खरीदी और कारतूस 60-60 रुपए में लिया था। इस्टाग्राम पर बर्थ डे के दिन फायरिंग का वीडियो डाल कर रौब दिखाना चाह रहे थे इनके लिए उल्टा पड़ गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

भिलाई भट्ठी पुलिस ने की कार्रवाई
एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया शहरी क्षेत्र में चाकूबाजी और बढ़ते हुये अपराधो पर लगाम कसने को लेकर दुर्ग पुलिस लगातार कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में इस्टाग्राम में बर्थ-डे पार्टी मनाते हुये देसी कटटे से फायर करते हुये विडियो बनाकर वायरल किया क्लिप हमारे पास आया। इसके बाद भिलाई भट्ठी पुलिस की टीम ने आरोपियों की पतासाजी कर उनके  घर पर दबिश दी गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर हथियार रखने चलाने और वीडियो वायरल करने की बातें सामने आई। पकड़े गए आरोपियों आकाश सिंह और नीरज कुमार प्रसाद के खिलाफ थाना मिलाई भटटी में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी अभिषेक पल्लव से सभी थानों की पुलिस को निर्देश दिया कि बिना काम के रात 10 बजे के बाद घूमने वालों पर भी कार्रवाई करें।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Mohan Rao February 23, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article National Convention: कल से शुरू हो रहा सियासी अखाड़ा, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए बनेगी रोडमैप, जाने क्या हैं लग्ज़री सुविधाएं… National Convention: कल से शुरू हो रहा सियासी अखाड़ा, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए बनेगी रोडमैप, जाने क्या हैं लग्ज़री सुविधाएं…
Next Article भिलाई में मिली महिला की अधजली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?