चेन्नई। कोरोना वायरस के कारण देश में आई इस मुश्किल घड़ी में सभी अपना योगदान दे रहे हैं। इसके साथ ही सिनेमा से जुड़ी हस्तियां लगातार मदद के लिए आगे हाथ बढ़ा रही हैं। अब नेता और साउथ सिनेमा के स्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने 1.25 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। नंदमुरी ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सीएम रिलीफ फंड में 50-50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। इसके अलावा उन्होंने कोरोना क्राइसिस चैरिटी में 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से इससे पहले रजनीकांत, चिरंजीवी, प्रभास, महेश बाबू, पवन कल्याण, राम चरण, जूनियर एनटीआर, अल्लु अर्जुन सहित कई स्टार्स ने बड़ा दिल दिखाया है और रुपए देकर मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।
नंदमुरी बालकृष्ण ने दान किए 1.25 करोड़ रुपए
By
@dmin
You Might Also Like
@dmin



