ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाबा की बारात में जुटे लाखों भक्त, गोल्डन बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में शामिल हुआ बोलबम समिति का नाम…. उत्तर से लेकर दक्षिण भारत की झांकियां देख मंत्रमुग्ध हुए लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बाबा की बारात में जुटे लाखों भक्त, गोल्डन बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में शामिल हुआ बोलबम समिति का नाम…. उत्तर से लेकर दक्षिण भारत की झांकियां देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

By @dmin
Published: March 12, 2021
Share
Explosives and Suicide Jackets found from ISIS terrorist Yusuf's house, a dreaded plan to detonate
Explosives and Suicide Jackets found from ISIS terrorist Yusuf's house, a dreaded plan to detonate
SHARE

भिलाई। महाशिवरात्रि का दिन इस्पात नगरी में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के नाम रहा। बाबा भोलेनाथ की ऐसी बारात निकाली कि गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रेकॉर्ड्स वाले भी हैरान रह गए। इसके साथ ही बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति का नाम गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रेकॉर्ड्स में सदा के लिए अमर हो गया। लाखों भक्तों की भीड़ के साथ इंदिरा नगर हथखोज से शुरू हुई बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात ट्रांसपोर्ट नगर रोड, केनाल रोड, बोल बम चौक, नंदी तिराहा होते हुए जोन 1 व जोन 2 एप्रोच रोड़ से निकलकर दुर्गा मंच पर समाप्त हुई। यहां शिव पार्वती का काल्पनिक विवाह कर आशीर्वाद लिया गया।
बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा निकाली गई बाबा की भव्य बारात के दौरान स्वागत में जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। खुर्सीपार स्थिति केनाल रोड के जीरों प्वाइंट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बारात का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने बारातियों को शुभकामनाएं दी। यहा से निकालने के बाद बोल बम चौक पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बारात का स्वागत किया। बारात के स्वागत में केनाल रोड़ के दोनों ओर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए बाबा की बारात निकाली गई।


देशभर की 131 झांकियां हुई शामिल
बाबा की बारात में इस बार छत्तीसगढ़ सहित देशभर की 131 झांकियों को शामिल किया गया है। इसमें दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, मुंगेली, भाटापारा, जांजगीर चांपा, जगदलपुर, कांकेर आदि क्षेत्रों से झांकियां पहुंची। बारात में बड़ी संख्या में लोग शिव पार्वती, भूत पिशाच, देव दानव व बंदर भालू की वेशभुषा में दिखे। विशाल झांकी के साथ दुकालू यादव के भजन, बस्तर का ततपाड़ नृत्य, धन्नू धमाल पार्टी, पावर जोन डीजे राजनांदगांव आदि विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। दुर्ग से 12 फीट की 11 झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया। इसमें राम रथ, राम रावण युद्ध, गंगा अवतरण, भोले बाबा का अघोरी रूप, भूतों की मंडली के दर्शन, भगवान गणेश द्वारा मातृ पितृ पूजन, त्रिदेव (ब्रह्मा-विष्णु-महेश) के दर्शन हुए। झांकियों के साथ भगवान भोलेनाथ का पार्थिव शिवलिंग भी दिखा। उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारियों ने इसकी पूजा अर्चना की।
राममंदिर की झांकी को देखते रह गए लोग
बाबा की बारात में नई दिल्ली से लेकर केरल तक की झांकियां शामिल होंगी। झांकी में शामिल राममंदिर की भव्यता को लोग ताकते रह गए। विशाल जनसमूह के बीच जैसे सही राम मंदिर की झांकी पहुंची जय श्रीराम के जयघोष गंूजने लगा। इसके अलावा पंजाब की रोशनी भांगडा ढ़ोल, उत्तर प्रदेश का बजरंगी अखाड़ा, दिल्ली से मनोज एंड पार्टी, जबलपुर से नीतू बुदेला की संगीत झांकी भी लोगों को खूब रास आईञ इसके अलावा आंध्र प्रदेश के राममंड्री से अघोरा परमेश्वर गोदावरी, भद्रकाली, दशावतार तथा केरल का प्रसिद्ध थय्यम, कल्पतरूम व कथकली नृत्य झांकी की भव्यता को लोग निहारते रहे गए।

जम्मू कश्मीर में सर्च टीम पर हमला, सेना ने मार गिराया एक आतंकी, एक गिरफ्तार
पुलवामा में हमले की एक और साजिश नाकाम, सेना ने वक्त रहते IED से भरी कार को उड़ाया, देखें Video
आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश में उत्साह का माहौल, सभी वर्गों को सामाजिक उत्थान और विकास की उम्मीद
Breaking News : छत्तीसगढ़ में दिसम्बर में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी
Bhilai Breaking : पिता के इलाज के लिए एम्स जा रहे इंजीनियरिंग छात्र की सड़क हादसे में मौत, डबरापारा चौक खुर्सीपार में हुआ हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Grand completion of Rajim Maghi Punni Mela in the holy saint of saints साधु-संतो के पावन सानिध्य में राजिम माघी पुन्नी मेला का भव्य समापन: सीएम बघेल ने कहा- राजिम में धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए 54 एकड़ भूमि को किया जाएगा विकसित
Next Article एआईसीटीई का बड़ा फैसला: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गणित, भौतिक और रसायन विषय जरूरी नहीं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?