ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलवामा में हमले की एक और साजिश नाकाम, सेना ने वक्त रहते IED से भरी कार को उड़ाया, देखें Video
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पुलवामा में हमले की एक और साजिश नाकाम, सेना ने वक्त रहते IED से भरी कार को उड़ाया, देखें Video

By @dmin
Published: May 28, 2020
Share
पुलवामा में हमले की एक और साजिश नाकाम, सेना ने वक्त रहते IED से भरी कार को उड़ाया, देखें Video
पुलवामा में हमले की एक और साजिश नाकाम, सेना ने वक्त रहते IED से भरी कार को उड़ाया, देखें Video
SHARE

जम्मू कश्मीर (एजेंसी)। कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार सुबह एक कार में लगे आईईडी को डिफ्यूज करके सुरक्षा बलों ने धमाके की बड़ी साजिश को टाल दिया है. पुलवामा के पास एक कार में आईईडी (IED) भर कर रखी गयी थी, जिसकी समय रहते हुए पहचान कर ली गयी। जानकारी के मुताबिक कार को उसकी जगह से हटाकर कहीं और ले जाना संभव नहीं था इसलिए सुरक्षाबलों ने उस कार को वहीं पर नियंत्रित विस्फोट के जरिए उड़ा दिया।

#WATCH J&K: In-situ explosion of the vehicle, which was carrying IED, by Police in Pulwama.

Major incident of vehicle-borne IED explosion was averted by Police, CRPF & Army after Pulwama Police got credible info last night that a terrorist was moving with an explosive-laden car pic.twitter.com/UnUHSYB07C

— ANI (@ANI) May 28, 2020

इससे पहले आसपाल के इलाके को खाली करा लिया गया क्योंकि गाड़ी में विस्फोटकों की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि इससे तबाही मच सकती थी। कश्मीर जोन के पुलिस प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जिस कार में यह आईईडी मिली है, उसपर लगी नंबर प्लेट पर कठुआ का नंबर लिखा हुआ है। सुरक्षाबलों ने पुलवामा के राजपोरा इलाके में स्थित आइनगुंड से इस कार को जब्त किया है।

The suspected vehicle came and a few rounds of bullets were fired towards it. Going a little further the vehicle was abandoned and the driver escaped in the darkness. On closer look, the vehicle was seen to be carrying heavy explosives in a drum on the rear seat. https://t.co/HbsT6hYE1u

— ANI (@ANI) May 28, 2020

इस कार में बड़ी मात्रा में आईईडी बरामद हुई है। एजेंसियों को शक है कि इन्हें सुरक्षाबलों के किसी काफिले पर हमले के लिए यहां पर लाया गया था। पुलिस को बुधवार रात को ही खूफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी एक कार में आईईडी लेकर पुलवामा इलाके में जा रहे हैं। सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने कार की तलाशी शुरू कर दी। कार को एक आतंकी चला रहा था जो सुरक्षा बलों की फायरिंग देख भाग गया।
कार पर टू व्हीलर की नंबर प्लेट मिली है। कार को बीती रात कब्जे में लिया गया था, लेकिन गुरुवार सुबह आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया गया। पूरे आइनगुंड रजपुरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है। सेना-पुलिस और सीआरपीएफ ने डिफ्यूज करके धमाके को तो रोक दिया लेकिन कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या फिर से पुललामा में सुरक्षा बलों के खिलाफ साजिश रची जा रही थी। आईईडी लदी कार पर टू व्हीलर की नंबर प्लेट लगी थी। तो क्या आतंकी संगठन पुलवामा पार्ट- 2 की योजना बना रहे थे।

इसी तरह अंजाम दिया गया था 2019 का पुलवामा हमला

साल 2019 में इसी तरह की साजिश के जरिए पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था। सीआरपीएफ का काफिला जब जम्मू-कश्मीर राजमार्ग से गुजर रहा था तब विस्फोटक से लदी कार को काफिल में घुसा दिया गया था। धमाके में 45 जवान शहीद हुए थे।इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने आईईडी से भरी एक ऐसी ही कार का इस्तेमाल किया था, जिसे सीआरपीएफ जवानों के काफिले की बस से लड़ा दिया गया था।

यूपी को आज मिलेगी पूर्वांचल एक्सप्रेस की सौगात… नौ जिलों को जोडऩे वाले इस एक्सप्रेस-वे का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन…. जाने इस एक्सपे्रस वे की खासियत
एप्सिलॉन लॉजिस्टिक्स एलएलपी को क्वालिटी मार्क अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में सामने आए वायरस के 85362 नए मामले
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया सीमार्ट का शुभारंभ, एसएचजी की महिलाओं द्वारा बनाई गई सामग्री का ब्रांड बनने का सपना हुआ पूरा
CG Breaking : बीजापुर में नक्सलियों ने कर दी भाजपा नेता की हत्या, चाकू व कुल्हाडी से किया गया वार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Initiative of Maa Sharda Samarthi Charitable Trust: painting competition organized on Corona मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल: कोरोना पर आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता
Next Article मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र हो सकता है बीजेपी का नया मिशन मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र हो सकता है बीजेपी का नया मिशन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?