ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश में उत्साह का माहौल, सभी वर्गों को सामाजिक उत्थान और विकास की उम्मीद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश में उत्साह का माहौल, सभी वर्गों को सामाजिक उत्थान और विकास की उम्मीद

By Om Prakash Verma
Published: December 12, 2023
Share
आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश में उत्साह का माहौल, सभी वर्गों को सामाजिक उत्थान और विकास की उम्मीद
आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश में उत्साह का माहौल, सभी वर्गों को सामाजिक उत्थान और विकास की उम्मीद
SHARE

विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री बनना आदिवासी समाज के लिए उपलब्धि और गर्व का विषय
रायपुर। जनजाति बहुल छत्तीसगढ़ में जनजाति वर्ग से नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के चुने जाने से प्रदेश में उत्साह का माहौल है। आदिवासी समुदाय इसे एक बड़ी उपलब्धि के साथ गर्व का विषय मान रहा है। उन्हें उम्मीद है कि आदिवासी समुदाय से नवनियुक्त मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के उत्थान की दिशा में नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ में कार्य होगा।

कांकेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए आदिवासी नेता आशाराम नेताम ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में ऐतिहासिक रूप से आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री चुना गया है, जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बनाए जाने की दो दशक पुरानी मांग रही है, इसे ध्यान में रखते हुए स्वच्छ छवि और सकारात्मक सोच के धनी विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना गया है। प्रदेशवासियों के लिए इससे अधिक खुशी की बात और नहीं हो सकती कि वर्षों पुरानी मांग तथा जनभावनाओं का खयाल रखते हुए आदिवासी समाज से प्रदेश के मुखिया का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी तत्परता से होगा और समाज के सभी तबकों को आसानी से योजनाओं का लाभ मिलेगा।

विष्णुदेव साय के गृह क्षेत्र जशपुर के आम नागरिकों का कहना है कि विष्णुदेव साय मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। वे हमेशा जनजाति वर्ग के लोगों से मिलकर मदद करते रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री चुने जाने पर पूरा जनजाति समाज बहुत खुश है। उम्मीद है वे आदिवासी समाज पर विशेष ध्यान देंगे और उनके विकास के लिए काम करेंगे।

Big Breaking: जवान बेटे के सामने पिता को पीटने वाला कांस्टेबल सस्पेंड, अपमान से आहत होकर बेटे ने कर ली थी आत्महत्या
सुशासन तिहार : आज से समाधान शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों का फीडबैक लेने हेलीकाप्टर से रवाना हुए सीएम साय
रायपुर से कोरबा के बीच स्पेशल ट्रेल न की सुविधा: 7 जुलाई से चलेगी सप्ताह में चार दिन
सीएम भूपेश बघेल ने ली पूर्व सीएम डॉ रमन पर चुटकी, कहा- ठग के साथ ठगी… जानिए क्यों कहना पड़ा ऐसा
राष्ट्रीय युवा दिवस : भाजयुमो ने कराया मैराथन, स्वामी विवेकानंद के सम्मान में सैकड़ों एथलीटों ने लगाई दौड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम विष्णुदेव साय को बधाई देने पहुंची भाजपा नेत्री तुलसी साहू, हाथ जोड़कर किया अभिवादन
Next Article स्वच्छ भारत मिशन: शहरों की तर्ज पर गांवों में हो रहा काम, 205 ग्राम पंचायतों में किया गया कचरा कलेक्शन स्वच्छ भारत मिशन: शहरों की तर्ज पर गांवों में हो रहा काम, 205 ग्राम पंचायतों में किया गया कचरा कलेक्शन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?