ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वच्छ भारत मिशन: शहरों की तर्ज पर गांवों में हो रहा काम, 205 ग्राम पंचायतों में किया गया कचरा कलेक्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्वच्छ भारत मिशन: शहरों की तर्ज पर गांवों में हो रहा काम, 205 ग्राम पंचायतों में किया गया कचरा कलेक्शन

By Om Prakash Verma
Published: December 12, 2023
Share
स्वच्छ भारत मिशन: शहरों की तर्ज पर गांवों में हो रहा काम, 205 ग्राम पंचायतों में किया गया कचरा कलेक्शन
स्वच्छ भारत मिशन: शहरों की तर्ज पर गांवों में हो रहा काम, 205 ग्राम पंचायतों में किया गया कचरा कलेक्शन
SHARE

दुर्ग। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों की तरह अब गांवों में घर-घर कचरा कलेक्शन की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अब तक 205 गांवों में घर-घर कचरा कलेक्शन किया गया है। इस माह के अंत तक शेष 66 गांवों में भी यह सुविधा लागू करने का लक्ष्य, के साथ काम किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त के पश्चात् ओडीएफ प्लस की अवधारणा को क्रियान्वयन करने हेतु प्रत्येक गांव में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सभी आयामों पर कार्य करते हुए स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। ग्राम पंचायतों में जहाँ एक तरफ गंदे पानी के सुरक्षित निपटान हेतु ग्रे एवं ब्लेक वाटर मैनेजमेंट का कार्य किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जैविक-अजैविक कचरे के सुरक्षित निपटान हेतु विभिन्न संरचनाओं का निर्माण किया गया है।

ग्राम को स्वच्छ रखने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने के लिये जागरूकता अभियान चलाकर गीले एवं सूखे कचरे का पृथक-पृथक निपटान करने की जानकारी दी जा रही है। जिसमें जैविक कचरे को नॉडेप एवं वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम से खाद बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अजैविक कचरे के सुरक्षित निपटान हेतु महिला समूह के माध्यम से प्रत्येक गांव में घर-घर कचरा एकत्र कर सेग्रीगेशन वर्कशेड में पृथकीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें प्लास्टिक, रबर, कांच एवं धातु के अपशिष्ट को पृथक कर पुन: चक्रण हेतु कबाड़ी को बेचकर आय अर्जित की जा रही है। स्वच्छताग्राहियों को मानदेय प्रदान करने हेतु 35 ग्राम पंचायतों द्वारा स्वच्छता कर भी लिया जा रहा है। स्वच्छताग्राहियों के माध्यम से गांव में स्वच्छता बनाए रखने हेतु निरंतर जागरूकता कार्य किया जा रहा है।

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शहरों की भांति गांव-गांव में घर-घर कचरा एकत्रीकरण का कार्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत किया जा रहा है। वर्तमान में जिले की समस्त 381 ग्रामों में घर-घर कचरा एकत्रीकरण करने हेतु सेग्रीगेशन वर्कशेड निर्माण करने की स्वीकृति दी जा चुकी है, 315 गांव में सेग्रीगेशन वर्कशेड का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। 66 ग्रामों में माह दिसम्बर, 2023 के भीतर कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के मद से प्रत्येक गांव में न्यूनतम 02 गारबेज ट्रायसायकल की सुविधा ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छताग्राहियों को प्रदान की गई है। 205 ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा एकत्रीकरण का कार्य स्वच्छताग्राही स्व-सहायता समूहों के माध्यम किया जा चुका है।

साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 09 म्यूल खाताधारक व एजेंट गिरफ्तार
विधायक रिकेश की घोषणा, 1 रुपए में मिलेगी डायलिसिस सेवा…. महाशिवरात्रि पर होगा शुभारंभ
रिसाली नगर निगम: महापौर के दावेदारों में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू का नाम सबसे ऊपर
युक्तियुक्तकरण : अब गणित के सवाल, जीवविज्ञान के कांसेप्ट और अर्थशास्त्र की थ्योरी समझना हुआ आसान
Weather Update: 45-46 डिग्री की गर्मी के लिए रहें तैयार! रायपुर-दुर्ग में पारा 42 पार, अगले चार दिनों में तीन से चार डिग्री बढ़ेगा तापमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश में उत्साह का माहौल, सभी वर्गों को सामाजिक उत्थान और विकास की उम्मीद आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश में उत्साह का माहौल, सभी वर्गों को सामाजिक उत्थान और विकास की उम्मीद
Next Article एसपी गर्ग की सख्ती के बाद एक्शन में थानेदार, इस माह अब तक 585 चालान कोर्ट में पेश और 501 तैयार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?