ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर मरीन ड्राइव में सरगुजा कलेक्ट्रेट के ड्राइवर की हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी… सीसी टीवी फुटेज से पकड़ाए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

रायपुर मरीन ड्राइव में सरगुजा कलेक्ट्रेट के ड्राइवर की हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी… सीसी टीवी फुटेज से पकड़ाए

By Mohan Rao
Published: September 24, 2024
Share
हत्या के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में सोमवार तड़के हुई सरगुजा कलेकट्रेट के ड्राइवर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की घटना के बाद आरोपी भागने की फिराक में थे। पुलिस ने रास्तों की सीसी टीवी फुटेज खंगाली तो आरोपियों की पहचान हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

बता दें अंबिकापुर निवासी ईश्वर राजवाड़े सरगुजा कलेक्ट्रेट में ड्राइवर का काम करता था। 22 सितंबर को वह ट्राइबल डेवलमेंट के SDO को लेकर रायपुर पहुंचा था। तेलीबांधा तालाब के पास उसने अपनी गाड़ी लगाई थी। इस बीच सोमवार तड़के तीन बदमाश स्कूटी में वहां पहुंचे। उन्होंने ईश्वर से नशे के लिए 50 रुपये देने की मांग की। ईश्वर ने पैसे देने से मना किया तो वे उसका मोबाइल लूटने लगे। इसे लेकर विवाद हुआ और बदमाशों ने चाकू से ईश्वर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फरार हो गए। घटना के समय ईश्वर की मदद करने वाला कोई नहीं था और ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज किया और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश में अलग अलग टीमों को रवाना किया। इस बीच पुलिस ने घटना स्थल के आसपास कई सीसी टीवी फुटेज चेक किए। फुटेज में बदमाशों का सुराग मिला। आरोपी भागने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें मोवा पंडरी इलाके में दबोच लिया गया। पुलिस ने इस मामले में गांधीनगर निवासी रोहित बघेल, सूरज उर्फ खिड़की व हरीश बघेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के सात नए मामले, कोई मौत नहीं
शिकसा महोत्सव का समापन, मातृशक्ति का सम्मान होते देखना गौरव की बात : रत्नावली
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में लगी छत्तीसगढ़ी वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
परीक्षा की तारीख आगे बढाने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई, कहा-अब सारी जगहें खुल रही हैं
बैंकों में लाइन लगाने की झंझट से मिलेगी मुक्ति, यूपीआई के माध्यम से सीडीएम में जमा कर सकेंगे नगदी, जाने पूरी प्रक्रिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर : पहले दिन छत्तीसगढ़ पुलिस ने जीता 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक
Next Article CG Crime : एक रात में ही चोरों ने तीन शोरूम में की सेंधमारी, लाखों रुपए कैश लेकर हुआ फरार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?