ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर : पहले दिन छत्तीसगढ़ पुलिस ने जीता 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर : पहले दिन छत्तीसगढ़ पुलिस ने जीता 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक

By Mohan Rao Published September 24, 2024
Share
ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर : पहले दिन छत्तीसगढ़ पुलिस ने जीता 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक
SHARE

भिलाई। ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप 2024-25 में छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन एक स्वर्ण पदक व एक कांस्य पदकअपने नाम किया। जिला दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक ने 57 kg पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं जीआरपी  रायपुर में पदस्थ महिला आरक्षक ने 47 kg पावर लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता।

बता दें ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप केंद्रीय एवम राज्यों के विभिन्न पुलिस बलों के बीच खेली जाती है। जिसमें वेटलिफ्टिंग, योगा और पावरलिफ्टिंग जैसे खेल शामिल हैं। प्रथम ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप 2024-25 में 23 व 24.09.2024 को वेटलिफ्टिंग पावर लिफ्टिंग एवं योगा के अलग-अलग इवेंट हुए। प्रतियोगिता के पहले दिन दुर्ग जिले में पदस्थ कविता ठाकुर ने 57 किलो ग्राम पावर लिफ्टिंग में 327 प्वाइंट अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उत्तरप्रदेश पुलिस की संगीता के द्वारा 325 प्वाइंट प्राप्त कर रजत पदक जीता। इसी प्रकार 305 प्वाइंट पर तमिलनाडु की एन. पूमागल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार पावरलिफ्टिंग के 47 kg महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र पुलिस से संगीता स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रजत पदक उत्तरप्रदेश पुलिस की रजनी तथा कांस्य पदक छत्तीसगढ पुलिस में जीआरपी में पदस्थ महिला आरक्षक ने प्राप्त किया।

23 सितंबर को रिथमिक योग पुरुष में बीएसएफ से बी पी रामबाबू मीना ने गोल्ड एवम आंध्रप्रदेश पुलिस से एम पी नायडू ने सिल्वर मेडल व राजस्थान पुलिस के खियाराम मुकेश ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। महिला वर्ग में राजस्थान पुलिस से गायत्री देवी को गोल्ड, बीएसएफ की गुड़िया देवी को सिल्वर, पंजाब पुलिस की जशनदीप कौर को ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। पुरुष वर्ग 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में स्वर्ण पदक विक्रम कुमार सीआरपीएएफ रजत पदक रोहित कुमार यादव उत्तर प्रदेश पुलिस एवं कांस्य पदक पर B S वेंकटेश तमिलनाडु पुलिस को प्राप्त हुआ। महिला वर्ग 45 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक पर सुषमा पटेल बीएसएफ का स्थान रहा और रजत पदक पर मिनाती कुमारी दास ओडिसा पुलिस एवम, कांस्य पदक पर ए संध्या रानी देवी सीआरपीएफ ने कब्जा कियाl पुरुष वर्ग 61 किलोग्राम स्वर्ण पदक पर सुखविंदर सिंह पंजाब पुलिस ने बाजी मारा रजत पदक पर एन शक्थिवेल तमिलनाडु पुलिस ने बाजी मारी एवं कांस्य पदक पर सुदेश पांडे उत्तर प्रदेश पुलिस ने कब्जा किया।

मंगलवार को पुरुष वर्ग 59 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में स्वर्ण पदक टीकेंंद्र सिंह राजस्थान पुलिस से तथा रजत पदक राकेश कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस एवं कांस्य पदक पर आर बी यादव महाराष्ट्र पुलिस को प्राप्त हुआ। पुरुष वर्ग 66 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में स्वर्ण पदक पवन शर्मा उत्तरप्रदेश पुलिस तथा रजत पदक संतोष कुमार उत्तराखंड पुलिस एवं कांस्य पदक पर प्रेम छेत्री झारखंड पुलिस को प्राप्त हुआ। मेडल सेरेमनी में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज एवम अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स क्लस्टर मुख्य आयोजन समिति के सदस्य रामगोपाल गर्ग, उप महानिरीक्षक डी श्रवण खेल अधिकारी कमांडेंट 1st बटालियन राजेश कुकरेजा, प्रज्ञा मेश्राम, सबा अंजुम, राकेश सिन्हा एसबीआई उप महाप्रबंधक, सूर्योदय दुबे महाप्रबंधक जिंदल स्टील के द्वारा मेडल प्रदाय कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

Mohan Rao September 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Crime : शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, जंगल में छिपा था बदमाश… पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article रायपुर मरीन ड्राइव में सरगुजा कलेक्ट्रेट के ड्राइवर की हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी… सीसी टीवी फुटेज से पकड़ाए

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?