ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में वनरक्षकों पर नशेड़ियों का हमला… शराब पीने से मना करने पर की मारपीट, वाहन में भी की तोड़फोड़
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात
October 8, 2026
कुपोषण से बचाव के लिए जागरूकता पर दिया जोर
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप
October 8, 2026
सफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
October 8, 2026
रायपुर में भिडेंगी भारत-जिम्बाब्वे की महिला टीमें, 16-18-20 अक्टूबर को तीन टी-20 मैच
October 8, 2026
हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दीं लपटें
October 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalrampurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

छत्तीसगढ़ में वनरक्षकों पर नशेड़ियों का हमला… शराब पीने से मना करने पर की मारपीट, वाहन में भी की तोड़फोड़

By Mohan Rao Published December 1, 2025
Share
बुलेरो में तोड़फोड़
SHARE

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में वनरक्षकों पर नशेड़ियों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जंगल में शराब पी रहे तीन युवकों को वनरक्षकों ने मना किया तो वे बिगड़ गए और हमला कर दिया। यही नहीं नशेड़ियों ने वनरक्षकों के बुलेरो वाहन पर पत्थर बरसाए और तोड़फोड़ कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बीट क्रमांक P-2758 में बीते दो दिनों से वन विभाग के कर्मचारी समयलाल, अनूप, गिरधारी, रामलखन और राजेश रोड़ा ट्रांजैक्ट लाइन तैयार करने के कार्य में लगे थे। रविवार दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच बीट प्रभारी प्रमीट एक्का कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इसी दौरान ग्राम दरकी (थाना शंकरगढ़) निवासी संतोष उरांव अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल खड़ी कर जंगल किनारे शराब पीते मिला।

वनरक्षक प्रमीट एक्का ने तीनों को वहां शराब सेवन न करने और अन्यत्र जाने की समझाइश दी, जिस पर युवक उत्तेजित हो गए। नशे में धुत युवकों ने गाली-गलौज करते हुए वनरक्षक पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें उनके चेहरे और कनपटी पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आरोपियों ने वनरक्षक की कार पर भी जमकर पथराव किया, जिससे आगे और पीछे की विंडशील्ड सहित वाहन के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

वनरक्षकों से मारपीट के बाद हड़बड़ी में भागते समय तीन युवकों में से एक युवक का मोबाइल फोन घटनास्थल पर गिर गया, जिसे वन कर्मचारियों ने पुलिस को सौंप दिया है। वन विभाग की रिपोर्ट पर राजपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मोबाइल फोन के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप

उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर में भिडेंगी भारत-जिम्बाब्वे की महिला टीमें, 16-18-20 अक्टूबर को तीन टी-20 मैच

हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दीं लपटें

Mohan Rao December 1, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दंतेवाड़ा एवं सुकमा के 11 स्वास्थ्य संस्थाओं का NQAS मूल्यांकन सफल,  सीमित संसाधनों से पाई बड़ी उपलब्धि
Next Article देशभर के वरिष्ट नागरिकों के लिए गुड न्यूज : बनेगा सीनियर सिटीजन कार्ड… मिलेंगी यह सुविधाएं

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?