ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Mothers Day Special: कलाकारों ने ‘मदर्स डे’ की तैयारी को लेकर साझा कीं कुछ खास बातें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

Mothers Day Special: कलाकारों ने ‘मदर्स डे’ की तैयारी को लेकर साझा कीं कुछ खास बातें

By Om Prakash Verma
Published: May 13, 2024
Share
Mothers Day Special: कलाकारों ने 'मदर्स डे' की तैयारी को लेकर साझा कीं कुछ खास बातें
Mothers Day Special: कलाकारों ने 'मदर्स डे' की तैयारी को लेकर साझा कीं कुछ खास बातें
SHARE

माँ और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे अनमोल होता है। हर उम्र में हमें माँ की ममता की जरुरत होती है। इस साल 12 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। लोग इस दिन अपनी माँ को विशेष महसूस कराकर उन्हें यह बताने की कोशिश करते हैं कि उनके जीवन में माँ की क्या भूमिका है और वे उनसे बहुत प्यार करते हैं। मदर्स डे सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों में भी बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसे में, शेमारू टीवी और शेमारू उमंग के इन महत्वपूर्ण कलाकारों ने मदर्स डे की तैयारी को लेकर कुछ खास बातें साझा की हैं।

विनीत कुमार चौधरी- शेमारू टीवी- ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ शो
शेमारू टीवी के चर्चित शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ के मुख्य अभिनेता विनीत कुमार चौधरी ने कहा, “मदर्स डे का दिन मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है, क्योंकि मैं बचपन से ही अपनी माँ के बहुत करीब रहा हूँ। इन दिलों मैं अभी अपने शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ की शूटिंग में बहुत व्यस्त हूँ और हम इस वक्त कुछ महत्वपूर्ण सीन्स को शूट कर रहे हैं। ऐसे में, मुझे अपनी माँ के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाता है, लेकिन चाहे जो भी हो, इस ‘मदर्स डे’ पर मैंने अपनी माँ के लिए कुछ खास योजना बनाई है। मैं उनके पसंदीदा फूल और कुछ खास गिफ्ट्स के साथ उन्हें सरप्राइज़ देने वाला हूँ। मेरे जीवन के हर मोड़ पर मेरी माँ मेरे साथ एक मजबूत चट्टान बनकर खड़ी रहती हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूँ कि मैं हर सुबह उनके पैर छूकर घर से बाहर निकलता हूँ, मेरे लिए इसलिए इससे बड़ा सौभाग्य कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने आज तक मेरे लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए मैं उनका हमेशा आभारी रहूँगा। मैं सभी अद्भुत माताओं को धन्यवाद् कहना चाहूँगा! मदर्स डे की आप सभी को शुभकामनाएं! आप जो कुछ भी करती हैं, वह सर्वश्रेष्ठ है, उसे करना जारी रखें।”

अभिषेक पठानिया- शेमारू उमंग- ‘किस्मत की लकीरों से’ शो
शेमारू उमंग के शो ‘किस्मत की लकीरों से’ के मुख्य अभिनेता अभिषेक पठानिया ने कहा, “मदर्स डे मेरे लिए अपनी माँ के प्रयासों का जश्न मनाने का एक अवसर है, क्योंकि यह हमें उस प्यार और बलिदान की याद दिलाता है, जो हमारी माँ हर दिन हमारे लिए करती हैं। वे हमारे लिए आधी रात को भी मौजूद रहती हैं, चाहे हम बीमार हों या हमें बात करने के लिए किसी की जरूरत हो। इस बार मैं अपने शो ‘किस्मत की लकीरों से’ की शूटिंग के चलते थोड़ा व्यस्त रहूँगा। लेकिन, इस मदर्स डे पर मैं उन्हें गिफ्ट देने की योजना बना कर रहा हूँ, जिसे मैं सीधे यहाँ से जम्मू भेजूँगा। मैंने उनके लिए उनकी एक खास पसंदीदा साड़ी खरीदी है, जिसे देखते ही उनके चेहरे पर एक मुस्कान आ जाएगी। मैं उन सभी अद्भुत माताओं को सलाम करना करना चाहता हूँ, जो बिना किसी उम्मीद के हमारे लिए हर दिन हर पल सबकुछ करती हैं।”

भरत अहलावत- शेमारू उमंग- ‘चाहेंगे तुम्हे इतना’ शो
शेमारू उमंग के शो ‘चाहेंगे तुम्हे इतना’ के मुख्य अभिनेता भरत अहलावत ने कहा, “इस वक्त मैं अपने होमटाउन दिल्ली से दूर मुंबई में ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो की शूटिंग में व्यस्त हूँ और घर के दूर होने के कारण मुझे परिवार की कमी बहुत खल रही है, खासकर इस आने वाले मदर्स डे को लेकर। भले ही दूरियाँ हमें शारीरिक रूप से अलग कर सकती हैं, लेकिन मेरा दिल हमेशा दिल्ली में अपनी माँ के पास है। पौधों के लिए उनके दिल में एक खास जगह है। इसलिए मैंने उन्हें एक अलग उपहार देने का फैसला किया है, जो कि ढेर सारे पौधे हैं। ये पौधे हम दोनों के बीच के रिश्ते के विकास और सदाबहार बंधन का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारे जीवन में मौजूद सभी माताओं को मेरा प्यार और मदर्स डे की शुभकामनाएँ।”

शैली प्रिया- शेमारू उमंग- ‘किस्मत की लकीरों से’ शो
शेमारू उमंग के शो ‘किस्मत की लकीरों से’ की मुख्य अभिनेत्री शैली प्रिया ने बताया, “हर मजबूत महिला के पीछे एक माँ का प्यार होता है, जिसने उसकी जड़ों को पोषित किया और उसके विकास को निर्देशित किया है। मैं हमेशा अपनी माँ के साथ साझा किए गए बंधन को बहुत प्यार से संजोती हूँ। भले ही मैं ‘किस्मत की लकीरों से’ शो के सेट पर व्यस्त होने के चलते अपनी माँ से लम्बे समय तक नहीं मिल पाती हूँ, लेकिन ये दूरियाँ हमारे प्यार को और भी बढ़ाती हैं। वे मेरा बहुत ख्याल रखती हैं और मेरी व्यस्तता को देखते हुए मुझे खाने-पीने की याद दिलाती रहती हैं। इस मदर्स डे पर मैं उनके लिए केक और कुछ खास सरप्राइजेस भेजने वाली हूँ, जिन्हें देखकर वे बहुत खुश हो जाएँगी। मैं उन सभी माताओं को सलाम करना चाहूँगी, जिन्होंने हमारे जीवन को खूबसूरत बनाने में अपना अद्वितीय सहयोग दिया है।” अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में अधिक जानने के लिए बने रहें हर सोमवार से शनिवार, सिर्फ शेमारू टीवी और शेमारू उमंग पर।

अभ्यास के दौरान कटी जवान की अंगुली, सेना ने महज नौ मिनट में ऐसे पहुंचाया अस्पताल
शुरू हो गई ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग, जल्द परदे पर पहुंचेगा अधीरा का असली आतंक
बस्तर जिले के 5 विकासखण्डों में हुआ ब्लॉक स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजन, प्रतिभागियों ने बस्तर पंडुम में लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा
Sanjay Dutt B’day: 308 लड़कियों से इश्क, कुछ ऐसा है संजू बाबा का रौला…
CG Weather Update: गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश, तेज अंधड़ के साथ बिजली गिरने की संभावना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Fraud: शेयर बाजार के नाम पर करोड़ों की ठगी
Next Article बारात में नाचने पर हुआ विवाद, एक ने दूसरे युवक के पेट में मारा चाकू… अस्पताल में भर्ती

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?