ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Fraud: शेयर बाजार के नाम पर करोड़ों की ठगी
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Fraud: शेयर बाजार के नाम पर करोड़ों की ठगी

By Om Prakash Verma Published May 13, 2024
Share
Fraud - फ्रॉड धोखाधड़ी
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। शेयर बाजार में रूपए लगाने और बड़े फायदा का झांसा देकर साइबर ठगों ने पंडरी इलाके के एक डाक्टर समेत दो लोगों से करीब 3 करोड़ रूपए ठग लिए। साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग ऐप और वाट्सऐप ग्रुप के जरिए दोनों से रकम जमा करवाई। इसके बाद ट्रेडिंग ऐप और वाट्सऐप ग्रुप को बंद कर दिया। शिकायत पर पंडरी पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक अशोका रतन निवासी सुनील कुमार देवांगन पेशे से डॉक्टर हैं। दिसम्बर 2023 में उनके फेसबुक में शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर अच्छा मुनाफा देने का दावा करते हुए एक विज्ञापन दिखा। उन्होंने उस पर क्लीक किया। इससे उन्हें एक वाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में शेयर में पैसा लगाने के लिए प्रेरित करने वाले मैसेज आते थे। इसी ग्रुप से जुड़े दूसरे लोग शेयर में पैसा लगाने पर मिले मुनाफे का स्क्रीन शॉट शेयर करते थे। इस दौरान सुनील को भी बैन कैपिटल इंटरनेशनल कंपनी में पैसा लगाने पर काफी फायदा होने का झांसा दिया गया। इसके बाद उनसे एक ऐप डाउनलोड करवाया गया। फिर उसके जरिए उनसे 14 जनवरी 2024 से 26 मार्च 2024 तक 1 करोड़ 92 लाख रुपए जमा करवा लिए। इसके बाद इस ऐप को बंद कर दिया गया। वाट्सऐप ग्रुप भी खत्म हो गया। इसके बाद आरोपियों ने फिर दूसरा वाट्सऐप ग्रुप बनाकर सुनील को जोड़ा। इसमें फिर उन्हें गोल्ड में पैसा लगाने पर भारी मुनाफा होने का झांसा दिया। इसके बाद एक दूसरा ऐप डाउनलोड करवाया। उसके जरिए भी उनसे 1 करोड़ रुपए जमा करवाए गए। उसके गोल्ड ट्रेडिंग ऐप में उसका मुनाफा 83 करोड़ दिखा रहा है, लेकिन उसे निकालने के लिए 50 लाख जमा कराने की बात कही गई। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पैसा जमा करना बंद कर दिया।

डॉक्टर सुनील की तरह विकास कुमार त्रिवेदी से भी ठगी हुई है। विकास कुमार से गोल्डमैन शेक ऐप के जरिए शेयर मार्केट में 7 मार्च से 10 अप्रैल 2024 तक 73 लाख 82 हजार 386 रुपए लगवाया गया। इसके बाद उस ऐप को भी बंद कर दिया गया। दोनों की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। सुनील ने अपनी पूरी जमापूंजी शेयर में लगा दिया। इसके बाद अपनी पैतृक संपत्ति के अलावा बैंक से 62 लाख रुपए का लोन भी लिया। पूरी राशि को शेयर में लगाने के बाद भी पैसे कम पड़े, तो दोस्तों से 20 लाख उधार भी लिया। सुनील को बैंक लोन के एवज में हर माह करीब 1 लाख 30 हजार रुपए की किस्त चुकानी पड़ रही है।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Om Prakash Verma May 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीबीएसई ने जारी किए 10वीं व 12वीं के परिणाम : 93.60% रहा 10वीं का परिणाम, 12वीं में 87.98% को मिली सफलता
Next Article Mothers Day Special: कलाकारों ने 'मदर्स डे' की तैयारी को लेकर साझा कीं कुछ खास बातें Mothers Day Special: कलाकारों ने ‘मदर्स डे’ की तैयारी को लेकर साझा कीं कुछ खास बातें

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?