ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एम्स रायपुर में पुजारी की नौकरी लगाने का झांसा देकर मां-बेटी ने की 11 लाख की ठगी, बताया ऊपर तक है पहचान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

एम्स रायपुर में पुजारी की नौकरी लगाने का झांसा देकर मां-बेटी ने की 11 लाख की ठगी, बताया ऊपर तक है पहचान

By Mohan Rao
Published: September 26, 2024
Share
ठग मां-बेटी गिरफ्तार
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मां-बेटी की शातिर जोड़ी ने एक पंडित को एम्स में पुजारी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पंडित को बताया कि एम्स परिसर में अयोध्या की तरह भव्य मंदिर बन रहा है और वहां नियमित पुजारी की नौकरी मिलेगी और 90 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन। पंडित उनकी बातों में आ गया और 11 लाख रुपए दे दिए। मां-बेटी ने 11 लाख लेने के बाद न तो नौकरी लगी और न रुपए मिले। इस मामले में शिकायत के बाद आमानाका पुलिस ने अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामलाआमानाका थाना क्षेत्र का है। कंचन विहार कालोनी डूमर तालाब रायपुर निवासी अजित कुमार मिश्रा ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह कंचन विहार कॉलोनी स्थित गौरीशंकर मंदिर में पुजारी का काम करता है। वर्ष 2020 मंदिर में आने-जाने के दौरान पुनम नेहाल और उसकी बेटी संजना नेहाल से मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने खुद को एम्स अस्पताल में काम करना बताया। इसके साथ ही बड़े-बड़े अधिकारियों से पहचान होना बताया। 

संजना निहाल ने पुजारी अजित मिश्रा से पूछा कि मंदिर से कितना कमा लेते हो। साथ ही कहा उसकी मां एम्स में नर्सिंग अधिकारी है उनका बड़े अधिकारियों से अच्छा संबंध है। वे सरकारी नौकरी लगवाते है। संजना बोली कि एम्स दिल्ली एवं रायपुर में मंदिर के पुजारी पद पर भर्ती निकली है। 90 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन है। दोनों मिलकर अजीत मिश्रा को विश्वास दिलाया कि एम्स में उसकी मंदिर के पुजारी का सरकारी नौकरी लगा देगी और इसके लिए खर्च करना पड़ेगा।

उनके झांसे में आकर माह जुलाई 2021 में अजीत मिश्रा 1 लाख 6 हजार रुपए पूनम और उसकी बेटी संजना को दिए। इसके बाद उसने कहा कि और कोई सदस्य हो तो एम्स में कम्प्यूटर आपरेटर का पद पर भी भर्ती करा सकते हैं। उनके कहने पर अजीत मिश्रा ने अपने रिश्तेदार प्रिया त्रिपाठी और निर्देश त्रिपाठी को नौकरी पर लगवाले 4 लाख 60 हजार व 5 लाख 50 हजार रुपए अलग-अलग किस्तों में पूनम व उसकी लडकी संजना निहाल दियाइस तरह 11 लाख 16 हजार रुपए नौकरी के लिए दिए।

इसके बाद पूनम निहाल ने बताया कि 8-10 माह में मंदिर बन जाएगा और उसे उपरान्त ज्वाईनिंग लेटर आ जायेगा। समय हो जाने के बाद जब उनसे संपर्क किया तो मार्च-2023 तक टालमटोल करती रही। शंका होने पर 8 अप्रैल 2023 को एम्स में जाकर अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला एम्स में कोई मंदिर नहीं बन रहा और पुजारी हेतु पद नहीं है और न ही कम्प्यूटर आपरेटर का पद निकला है। इसके बाद अजीत मिश्रा ने पूनम निहाल के संबंध में जानकरी ली तो पता चला कि वह वहां पदस्थ नहीं है।

यह पता चलने पर अजीत मिश्रा दोनों मां-बेटी से मिला और अपने पैसे वापस मांगे। पैसा वापस करने के लिये टालमटोल करते रहे। बार-बार बोलने पर प्रिया त्रिपाठी का 4 लाख वापस किया। बाकी 7 लाख 16 हजार अभी तक नही दिए। पूनम निहाल ने विश्वास दिलाने के लिये मुझे कोरा चेक इंडियन ओवरसीज बैंक का दिया। वहीं अजीत मिश्रा को ज्वाइंनिग लेटर का फार्म दिया गया। इसके बाद बाद अजीत मिश्रा ने आमानाका थाना पहुंचकर नौकरी के नाम पर ठगी का रिपोर्ट लिखाया। दोनों के खिलाफ धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने ठग पुनम निहाल और उसकी बेटी संजना निहाल को गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

विधायक रिकेश ने ली स्वास्थ्य व विद्युत विभाग के अफसरों की बैठक, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं में लगे सभी संस्था करें नियमों का पालन
CG Crime : गांजा तस्करी में पकड़ाई युवती, स्कूटी से बेचने ले जा रही थी 9 किलो गांजा, प्रशिक्षु डीएसपी ने धर दबोचा
16 की उम्र में शिल्पा को मिला था पहला विज्ञापन, एक्ट्रेस ने ‘Baazigar’ से जीती थी अभिनय की बाजी
आफत की बारिश: महाराष्ट्र में भूस्खलन और इमारत गिरने से 49 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा लापता
बड़ी खबर: सूर्या मॉल को निगम का नोटिस….. 29 लाख 86 हजार 749 रुपए का भुगतान है बकाया….स्व-निर्धारण विवरणी गलत पाए जाने का मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूली दिनों के शिक्षक से मिल भाव विभोर हुए सीएम साय, पैर छूकर मांगा आशीर्वाद स्कूली दिनों के शिक्षक से मिल भाव विभोर हुए सीएम साय, पैर छूकर मांगा आशीर्वाद
Next Article Big Breaking : पोल्ट्री फार्म में बन रहा था मां बमलेश्वरी का प्रसाद, फूड सेफ्टी विभाग ने मारा छापा… प्रसाद के पैकेट्स जब्त

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?