ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश ने ली स्वास्थ्य व विद्युत विभाग के अफसरों की बैठक, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं में लगे सभी संस्था करें नियमों का पालन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक रिकेश ने ली स्वास्थ्य व विद्युत विभाग के अफसरों की बैठक, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं में लगे सभी संस्था करें नियमों का पालन

By Mohan Rao
Published: December 10, 2023
Share
विधायक रिकेश सेन ने ली स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रिकेश सेन द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का क्रम लगातार जारी है। विधायक निर्वाचित होने के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन, नगर निगम व आबकारी विभाग के अफसरों के साथ बैठक की थी। इसी कड़ी में विधायक रिकेश ने शनिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग व विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सभी स्वास्थ्य एवं उससे संबंधित सेवाओं को व्यवस्थित करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। विशेषकर शहर के निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत इलाज में लापरवाही को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिया गया।

विधायक रिकेश सेन ने स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक समस्त नोडल अधिकारी एवं समस्त जिला कार्यक्रम सलाहकार की विशिष्ट सभागृह पीडब्ल्यूडी दुर्ग में बैठक की थी। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को रिकेश सेन ने कहा है कि शहर के ऐसे निजी अस्पताल जहां आयुष्मान कार्ड से लोगों को चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा, उन्हें चिन्हांकित कर सभी बडे़ अस्पतालों में नियमानुसार आयुष्मान कार्ड से आमजनों को सहज और सुचारू रूप से उपचार मिले। उन्होंने कहा कि सभी पात्र निजी अस्पताल में स्पष्ट बोर्ड लगाए जाएं कि वहां आयुष्मान कार्ड से उपचार होता है। सुपेला के बीएम शाह अस्पताल में जिन कारणों से आयुष्मान कार्ड से उपचार व्यवस्था को पिछले समय रोका गया था, उसके लिए पहल कर वहां भी यह सुविधा प्रारंभ की जाए।

निजी नर्सिंग होम में मिले आयुष्मान का लाभ
बैठक के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई एवं उसमें जो भी कमियां है उसे तत्काल दूर करने के प्रयास हेतु निर्देश अनुरूप कार्ययोजना तय की गई। बैठक में अनुरूप निजी नर्सिंग होम में आयुष्मान का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके, इसके लिए कार्य करने कहा गया। क्षेत्र अंतर्गत पैथालॉजी से संबंधित छोटे-छोटे लैब एवं कलेक्शन सेंटर जिसमें उचित व्यवस्था न हो, उन पर तत्काल प्रभाव से नियमानुसार कार्यवाही होगी। निजी नर्सिंग होम जो बिना लाईसेंस एवं निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप नहीं हैं उन्हें चिन्हाकिंत कर तत्काल प्रभाव से नियमानुसार कारवाई की जाएगी।

सुपेला अस्पताल को 100 बिस्तर बनाने प्रस्ताव
लाल बहादुर शास्त्री सिविल अस्पताल सुपेला को 100 बिस्तर अस्पताल बनाने हेतु प्रस्ताव बनाने कहा गया है जिससे अधिक चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी उपलब्ध कराए जा सकें एवं इसका लाभ क्षेत्र के हितग्राहियों को चिकित्सा सुविधा मिल सके। लाल बहादुर शास्त्री सिविल अस्पताल सुपेला में स्वच्छता कर्मी की कमी को देखते हुए स्वच्छता कर्मी की वैकल्पिक व्यवस्था नगर निगम भिलाई से तत्काल 10 स्वच्छता कर्मी सिविल अस्पताल सुपेला को प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया गया है। क्षेत्र अंतर्गत निजी मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधात्मक नशीली दवाईयों का अवैध बिक्री पाये जाने पर नियमानुसार कारवाई किये जाने के निर्देश विधायक ने दिए हैं।

जिले में बेहतर हो स्वास्थ्य सुविधाएं
स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी योजनाओं को आपसी सामंजस्य बनाकर सुचारू रूप से संचालित करने सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को कहा गया कि स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हो सके जिससे दुर्ग जिले को एक मॉडल के रूप में जाना जा सके। वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत जितने भी झोला छाप डॉक्टर हैं उनकी सूची तैयार कर उन पर कार्यवाही करने को कहा गया। क्षेत्र अंतर्गत जितने भी रेस्टोरेन्ट, ढाबा, होटल एवं चौपाटी में रसोई कक्ष एवं स्टोर रूम में गंदगी पाये जाने पर विभिन्न प्रकार से बीमारी हो सकती है, जिस संस्था में इस प्रकार की गंदगी मिलेगी, तत्काल प्रभाव से कड़ी करवाही होगी। रिकेश सेन ने नशा मुक्ति केंद्र जो कि अस्पताल परिसर में ही अब तक संचालित था, उसे नये सेटअप अनुरूप बनाए गए भवन में शीघ्र स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक पश्चात विद्युत कंपनी के अधिकारियों की बैठक में विधायक रिकेश सेन ने राजस्व वसूली सहित रेवेन्यू बढ़ाने को लेकर व्यवस्थाओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नये कनेक्शन व मीटर लगाने, विद्युत पोल बढा़ने, ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त लोड वाले क्षेत्र को चिन्हांकित कर उनके लिए ट्रांसफार्मर व्यवस्था तथा निजी कालोनियों में दी जा रही स्ट्रीट लाईट की बिलिंग आदि पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।

बदायूं हत्याकांड : बरेली से पकड़ाया दूसरा आरोपी जावेद, पुलिस के डर से थाने में किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ में बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने पर जोर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
Bhilai Traffic Alert : तीन दिन बंद रहेगा डबरा पारा तिराहा, दुर्ग-रायपुर के लिए यह है यातायात विभाग का प्लान
पाउवारा को मिली करोड़ों की सौगात, साधन और सुविधा से ही लक्ष्य की होती है प्राप्ति-गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
कंझावला कांड: विसरा रिपोर्ट में खुलासा, हादसे के वक्त शराब के नशे में थी अंजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: अपराधी गिरोहों के अजब-गजब नाम
Next Article छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के लिए तैयार हुआ आवास, राजकीय अतिथि गृह में रहेंगे सीएम

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?