नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना की तासरी लहर की आशंका के बीच रविवार को थोड़ी राहत की खबर आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,083 नए मामले आए हैं जबकि 460 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35,840 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,68,558 है। वहीं शनिवार को बीते 24 घंटे में 46,759 नए पॉजिटिवि मरीज मिले थे जबकि 509 लोगों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल कोरोना वायरस के 3 लाख 68 हजार एक्टिव मरीज हैं, जो कि अब तक दर्ज किए कुल मामलों का 1.13 फीसदी है। रिकवरी रेट में भी मामूल गिरावट दर्ज की गई है और यह अभी 97.53 फीसदी है।पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार 840 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कोरोना से कुल 3 करोड़ 18 लाख 88 हजार 642 मरीज ठीक स्वस्थ हो चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के लिए 17,55,327 सैंपल टेस्ट किए गए। साथ ही कहा कि रविवार तक कुल 51,86,42,929 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
केरल ने बढ़ा दी है थर्ड वेव की टेंशन
केरल में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 30 हजार से अधिक मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 39,77,572 हो गए। राज्य में बीते 24 घंटों में संक्रमण के 31,265 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 153 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 20,466 पर पहुंच गई।




