ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महापौर परिषद की बैठक: भिलाई को एक नई पहचान दिलाने पर अहम निर्णय, निगम के लिए नए लोगो-मोनो का होगा सृजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

महापौर परिषद की बैठक: भिलाई को एक नई पहचान दिलाने पर अहम निर्णय, निगम के लिए नए लोगो-मोनो का होगा सृजन

By @dmin
Published: February 5, 2022
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के एमआईसी कक्ष में आज प्रातः 11:00 बजे महापौर परिषद के गठन के उपरांत महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता और आयुक्त प्रकाश सर्वे की उपस्थिति में महापौर परिषद की पहली बैठक हुई। पहला प्रस्ताव नगर निगम भिलाई के पहचान को परिलक्षित करने वाला रहा, जिसमें नए “लोगो”/”मोनो” के सृजन पर चर्चा हुई और इसे सर्वसम्मति से परिषद ने पारित किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के तहत वर्तमान में जो नगर निगम भिलाई “लोगो” का उपयोग कर रहा है वह सन 1998 से पूर्व साडा कार्यकाल के दौरान का है। भिलाई निगम के लोगों से भिलाई की पहचान जुड़ी हुई है। इसलिए ऐसे नए थीम और कॉन्बिनेशन के साथ नए लोगों के सृजन की आवश्यकता जरूरी हो गई है। भिलाई निगम के “लोगो” को देखते ही किसी को भी यह समझ आ जाए कि निर्माण या सेवा कार्य के पीछे भिलाई निगम का हाथ है।

आज महापौर की परिषद ने ऐतिहासिक निर्णय लेकर नए “लोगो” के सृजन की अनुशंसा सर्वसम्मति से की है। जिससे भिलाई निगम को नई पहचान के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नए “लोगो” के सृजन के लिए भिलाई निगम के सभी नागरिकों से सुझाव लिए जाएंगे और सभी वर्गों को इसमें सम्मिलित किया जाएगा। इसके लिए महापौर परिषद के सदस्य चंद्रशेखर गवई, रीता सिंह गेरा एवं आदित्य सिंह को सम्मिलित करते हुए कमेटी भी गठित की गई है। इसके अलावा महापौर परिषद की बैठक में कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध कराने का कार्य, 14 वें वित्त आयोग वार्ड 26 ब्लॉक 1 से 21 के पीछे आरटीआर टाइप बिल्डिंग के पीछे एवं वार्ड 27 में सीवरेज लाइन लगाने का कार्य, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जोन क्रमांक 1, 2, 3 एवं 4 स्थित एसएलआरएम सेंटर में पुनर्चक्रण किए जाने योग्य कचरे के पृथक्कीकरण एवं गीले कचरे से खाद तैयार करने, 77 एम.एल.डी. जल शुद्धीकरण संयंत्र में फिल्टर मीडिया बदलने का कार्य एवं नगर पालिक निगम भिलाई में विभिन्न क्षेत्रों में रिक्त व्यवसायिक/आवासीय/आवासीय सह व्यवसायिक भूखंडों के आबंटन की अनुमति के संबंध में महापौर परिषद की बैठक में चर्चा कर उचित निर्णय लिया गया।

इसके अतिरिक्त महापौर नीरज पाल ने कहा कि आगामी बैठक में विभाग के प्रभारी एमआईसी सदस्य के संज्ञान में लाकर ही महापौर परिषद में प्रस्ताव प्रेषित करें। आज के महापौर परिषद की बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एंथोनी, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, लालचंद वर्मा, नेहा साहू, मालती ठाकुर, केशव चौबे, साकेत चंद्राकर, मन्नान गफ्फार खान एवं मीरा बंजारे, भिलाई निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, सचिव जीवन वर्मा, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, कार्यपालन अभियंता डी.के. वर्मा, संजय शर्मा एवं सहायक अभियंता कुलदीप गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

भेंट-मुलाकात अभियानः सीएम भूपेश बघेल ने बच्चों संग लिया गर्मी की छुट्टियों वाली स्कूल लाइफ का आनन्द…
गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार और असम में नदियों के बढ़ते जलस्तर पर राज्यों के सीएम से की बात
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जन-हितैषी पहल, मिशन कनेक्ट से चौपाल तक पहुंचा प्रशासन, गांव-गांव जाकर अधिकारियों ने सुनी समस्याएं
नहीं खुलेंगे स्कूल, कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर लगाया ब्रेक
गोल्ड मेडल विजेता नीरज ने विश्व रैंकिंग में लगाई स्वर्णिम छलांग, बनें दुनिया के नंबर-2 भालाफेंक खिलाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य में पहले दिन हुई 88 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी राज्य में अब तक धान की खरीदी का आंकड़ा 97.71 लाख मीटरिक टन से पार
Next Article छत्तीसगढ़ फिल्म नीति 2021 राजपत्र में प्रकाशित… फिल्म उद्योग से जुड़े हजारों स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?