ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग जिला अस्पताल की एसएनसीयू की बढ़ेगी क्षमता, 18 से 40 बिस्तरों का होगा विस्तार… स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्णय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग जिला अस्पताल की एसएनसीयू की बढ़ेगी क्षमता, 18 से 40 बिस्तरों का होगा विस्तार… स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्णय

By Mohan Rao
Published: March 24, 2023
Share
स्वास्थ्य विभाग की बैठक
SHARE

दुर्ग। जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं के लिए शुरू किए गए एसएनसीयू क्षमता बढ़ाई जाएगी। नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस करने के लिए इसकी क्षमता 40 बेड तक की जाएगी। वर्तमान में इसकी क्षमता 18 बिस्तरों की है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। इसके लिए शासन के समक्ष प्रस्ताव भेजा जाएगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सहमति बन गई है।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि एनआरसी के माध्यम से कुपोषित बच्चों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके साथ यह भी जरूरी है कि एनआरसी में मिले सुपोषण को बच्चा कायम रख सके। इसके लिए माँ को वहीं पर प्रशिक्षित करना भी जरूरी है। पंद्रह दिनों के दौरान जब माँ बच्चे के साथ एनआरसी में रहती है तो वहां पर पोषित भोजन एवं इसे बनाने के तरीके बताएं जाएं, साथ ही इन्हें खिलाने का नियमित समय भी बच्चों को बताया जाए। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं प्रशासन के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और इसके लिए हर संभव संसाधन लगाए जाएंगे। बैठक में सीएमएचओ डा. जेपी मेश्राम एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

टीकाकरण हो शतप्रतिशत
कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण ऐसा क्षेत्र है जिस पर सबसे अधिक फोकस होना चाहिए। शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य लेकर कार्य करें। जिन सेक्टर्स में यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है उनके सिटी प्रोजेक्ट मैनेजर की कलेक्टर ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से इस बात की मानिटरिंग होती रहे कि टीके समय पर लग रहे हैं या नहीं।

एएनसी पर विशेष फोकस करें
कलेक्टर ने एएनसी के आंकड़ों पर भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मितानिनों के माध्यम से एएनसी के लक्ष्य का शतप्रतिशत कवरेज प्राप्त करें। एएनसी पर जितना अच्छा फोकस होगा, उतना ही आईएमआर एवं एमएमआर के आंकड़ों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। नियमित इंटरवेल पर एएनसी होती रहे। इसमें गर्भवती माता के लिए जो जरूरी उपाय हैं वो सुनिश्चित किए जाएं ताकि संस्थागत प्रसव बेहतर तरीके से हो पाए।

नर्सिंग होम एक्ट का पालन सुनिश्चित करें
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रभावी व्यवस्था बनाये रखने के लिए नर्सिंग होम एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन की मानिटरिंग लगातार जरूरी हैं ताकि स्वास्थ्य विभाग के पास सारी जानकारी संकलित रह पाएं। नर्सिंग होम एक्ट के अंतर्गत कुछ जानकारियां नियमित रूप से देनी आवश्यक होती हैं। इनमें यदि किसी तरह की कोताही बरती तो नर्सिंग होम एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करें।

हाटबाजारों की मानिटरिंग होती रहे
कलेक्टर ने कहा कि स्लम एरिया और हाट बाजारों में जो मोबाइल मेडिकल यूनिट भेजी जा रही हैं। उनके माध्यम से आरंभिक रूप से मरीजों के चिन्हांकन में काफी मदद मिल रही है। यहां दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। साथ ही स्टाफ भी पर्याप्त रहे। यहां किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

मुस्कान के लिए प्रशंसा
चाइल्ड केयर के लिए दुर्ग जिले के जिला अस्पताल एवं पाटन अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। कलेक्टर ने इसके लिए यहां के चिकित्सकों तथा मेडिकल स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चाइल्ड हेल्थ हमारा फोकस एरिया है। आरंभिक समय में बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य से उनका मानसिक शारीरिक विकास मजबूत हो जाता है।

चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगी नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश
प्रदेश को CM भूपेश पर भरोसा, जो कहा है वो सब करेंगे : अरुण वोरा
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: सितंबर में अब तक 2.97 करोड़ जांच, 51 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए
स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2025 : पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी…. 28 अक्टूबर को ली जाएगी दावा-आपत्ति
जासूसी कांड: पेगासस पर हलफनामा दाखिल नहीं करेगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विवाहिता की मौत पर बवाल : 10 दिन पहले 95 फीसदी जली, मौत के बाद ससुराल पक्ष घेरे में… परिजन पहुंचे थाने
Next Article सांसदी जाने के बाद आया राहुल गांधी का बयान, कहा- हर कीमत चुकाने को तैयार… सीएम बघेल बोले- देश की जनता आपके साथ

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?