ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश सेन का निर्देश- चाट-गुपचुप बेचने वालों पर 1000 व खाने वालों पर 500 रुपए लगाएं जुर्माना… जानिए क्या है वजह
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक रिकेश सेन का निर्देश- चाट-गुपचुप बेचने वालों पर 1000 व खाने वालों पर 500 रुपए लगाएं जुर्माना… जानिए क्या है वजह

By Mohan Rao Published January 20, 2024
Share
विधायक रिकेश सेन
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने चाट गुपचुप बेचने वालों पर 1000 रुपए व यहां खाने वालों पर 500 रुपए जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने निगम के खाद्य विभाग के अफसरों को बुलाकर इस संबंध में कड़ा एक्शन लेने कहा है। दरअसल विधायक रिकेश सेन ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे शुक्रवार को अचानक शहर के चाट गुपचुप ठेलों के पास पहुंचे। इस दौरान ठेलों में व्याप्त गंदगी व वेंडर द्वारा बिना ग्लब्स के गुपचुप खिलाना देखा। इस दौरान उन्होंने चाट-गुपचुप ठेले के वेंडर्स को समझाइश दी और दोबारा ऐसा करते पाए जाने पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। साथ ऐसे जगह पर गुपचुप खाने वालों पर भी 500 रुपए जुर्माना लगाने कहा।

बता दें इन दिनों एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा है। क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों से लोगों को बचने और पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शुक्रवार की शाम को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन शहर के मुख्य चौक चौराहों पर तथा बाजार क्षेत्र में लगने वाले चाट गुपचुप के ठेलों पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कई वेंडर्स बिना ग्लब्स के ग्राहकों को चाट गुपचुप सर्व कर रहे हैं। इसके बाद विधायक ने तत्काल निगम स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा को फोन किया और टीम भेज कर स्ट्रीट वेंडर्स को साफ सफाई का पूरा ध्यान रखने और लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए।

पहले समझाइश दे फिर लगाएं जुर्माना
विधायक सेन ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि बिना ग्लब्स चाट गुपचुप और खाद्य सामाग्री परोसने वालों को समझाइस दें तथा जो नहीं मानते उन पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाएं। साथ ही ऐसे दुषित खाद्य का सेवन करने वाले ग्राहकों से भी 500 रूपये का दण्ड वसूला जाए। विधायक ने वायरल विडियो में वाट्सअप नंबर प्रचारित कर लोगों से अपील भी की हैं कि वो ऐसे स्ट्रीट वेंडर्स और चाट गुपचुप खाने वाले ग्राहकों की शिकायत कर सकते हैं।

वीडियो जारी कर की लोगों से अपील
विधायक रिकेश सेन ने स्वयं भी विडियो के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे साफ सफाई के अभाव में दूषित ढंग से खाद्य सामग्री विक्रय करने वालों को स्वयं भी सचेत करें। ऐसे लोगों की सूचना या शिकायत स्वयं करें ताकि इस दिशा में जनजागरण हो सके और विभिन्न संक्रामक रोगों से लोग सुरक्षित रहें। विधायक सेन ने लोगों से निवेदन किया कि बहुत सारी अव्यवस्थाओं को दुरूस्त करने हम सभी को आपस में सहयोग करना होगा। सभी साथ में पहल करें तो हमारा शहर स्वच्छ और संक्रमण से सुरक्षित होगा।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao January 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निर्माणाधीन फैक्ट्री के मालिक को रॉड व पत्थर से पीटा, निर्माणाधीन उद्योग के विरोध में पहुंचे थे युवक… अपराध दर्ज
Next Article गोवा के पत्रकारों ने किया सरकार के प्लैगशिप योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों का अवलोकन गोवा के पत्रकारों ने किया सरकार के प्लैगशिप योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों का अवलोकन

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?