ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निर्माणाधीन फैक्ट्री के मालिक को रॉड व पत्थर से पीटा, निर्माणाधीन उद्योग के विरोध में पहुंचे थे युवक… अपराध दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

निर्माणाधीन फैक्ट्री के मालिक को रॉड व पत्थर से पीटा, निर्माणाधीन उद्योग के विरोध में पहुंचे थे युवक… अपराध दर्ज

By Mohan Rao
Published: January 20, 2024
Share
फैक्ट्री संचालक से मारपीट
SHARE

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड एसबीआई बैंक के पीछे निर्माणाधीन उद्योग के साथ बस्ती के युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जहां उद्योग का निर्माण चल रहा है वहां बस्ती के कुछ युवक पहुंचे और गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में निर्माणाधीन उद्योग के संचालक विनय अग्रवाल को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले में पीडि़त के भाई की शिकायत पर जामुल पुलिस ने नीरज गुप्ता, पंकज, वाहिद व अन्य के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जोन 2, सेक्टर-11 खुर्सीपार निवासी अजय अग्रवाल ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनके छोटे भाई नेहरू नगर निवासी विनय अग्रवाल का हाउसिंग बोर्ड SBI बैंक के पीछे औधोगिक क्षेत्र में 98H-01/ उद्योग के लिए अलॉट की हुई जमीन है जिसका डीआईसी से पंजीयन भी है। उक्त प्लॉट पर जानवी इण्डस्ट्रीज नाम से फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा है।

जामुल पुलिस के अनुसार उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार 19 जनवरी को विनय अग्रवाल के फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि उनके भाई के साथ बस्ती के युवकों ने मारपीट की। 112 की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में विनय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार करीब 4 बजें फैक्ट्री में निर्माण कार्य चल रहा था। उनके साथ प्रमाद अग्रवाल भी मौजूद था। इस बीव वहां की बस्ती के युवक नीरज गुप्ता, पंकज, वाहिद अपने साथियों के साथ पहुंचे और यहां फैक्ट्री नहीं बनाना है कहते हुए गाली गलौच करने लगे।

विनय अग्रवाल ने कहा कि यह फैक्ट्री जमीन उसकी है और उद्योग लगाने के लिए ही उसने पंजीयन भी कराया है। इसे लेकर दोनों पक्षों में काफी बहस होती रही। इसके बाद युवक भड़क गए और विनय अग्रवाल व प्रमोद अग्रवाल के साथ मारपीट की। मारपीट करने से विनय अग्रवाल के दाहिने पैर, सिर में चोट आने बेहोश होकर गिर गया एवं प्रमोद अग्रवाल के नाक एवं दाहिने कंधे में चोट आई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस मामले में जामुल पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-9 मंदिर में बीएसपी इंफोर्समेंट के कर्मियों व महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, महिलाओं ने लगाया बीएसपी प्रबंधन पर गुंडागर्दी का आरोप
हड़ताल में शामिल होने जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को रोका, विरोध के बाद जाने दिया
केजरीवाल की राह पर पीके के पदचिन्ह
केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस
Bhilai Breaking : नलकनेक्शन का सर्वे करने पहुंचे और घर से पार कर दिए लाखों के जेवर, केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्मार्ट और हाईटेक पुलिसिंग की ओर दुर्ग पुलिस, अवेयरनेस प्रोग्राम साइबर प्रहरी की शुरुआत…. जानिए क्या-क्या होंगे काम?
Next Article विधायक रिकेश सेन का निर्देश- चाट-गुपचुप बेचने वालों पर 1000 व खाने वालों पर 500 रुपए लगाएं जुर्माना… जानिए क्या है वजह

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?