ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दीपावली की रात काली और गौरी पूजन में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन, रात भर पूजा-अर्चना बाद दो दिन जारी रहा विसर्जन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

दीपावली की रात काली और गौरी पूजन में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन, रात भर पूजा-अर्चना बाद दो दिन जारी रहा विसर्जन

By Mohan Rao
Published: November 2, 2024
Share
दीपावली, काली और गौरी पूजन में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन
SHARE

भिलाई। दीपावली की रात वैशाली नगर विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में परंपरानुसार गौरी-गौरा विवाह का पर्व मनाया गया। इस मौके पर मिट्टी के बने गौरी-गौरा, जिन्हें शिव-पार्वती का प्रतीक माना जाता है को स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना की गई। लोक गीतों और नृत्य के बीच उनका विवाह कराया गया। शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन गौरी-गौरा का विसर्जन किया जा रहा है। इस दौरान शोभा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 31 अक्टूबर की रात वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सेक्टर-6, हाऊसिंग बोर्ड, कोहका, नेहरू नगर, स्मृति नगर सहित सात कालीबाड़ी में पहुंच मां काली की पूजा अर्चना में शामिल हुए। गुरूवार और शुक्रवार को विधानसभा के लगभग 60 गौरी गौरा पूजन आयोजनों में भी विधायक शामिल हुए।

आपको बता दें कि दीपावली के मौके पर गौरी गौरा के पूजन का विशेष महत्व है। दीवाली की आधी रात को गौरी गौरा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा का दौर शुरू हुआ जो अगले दिन तक चला। जहां आधी रात को शुरू हुई पूजा के खत्म होने के बाद दिन भर प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ का पारंपरिक गाड़ा बाज़ा की धुन पर जसगीत गाते श्रद्धालु विसर्जन के लिए प्रतिमाएं तालाब लेकर गए। गौरा गौरी पूजन के अगले दिन भक्त गाजे-बाजे के साथ गौरा गौरी का विसर्जन नदी और तालाबों में करने निकले। इस दौरान भक्त थिरकते हुए इस आयोजन में शामिल हुए।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि गौरा गौरी पूजन की यह परंपरा प्राचीन छत्तीसगढ़ से जुड़ी हुई है, जहां मिट्टी से भगवान शिव और पार्वती की मूर्तियां बनाकर उनकी बारात निकाली जाती है। इस बारात में रात भर भक्त नाचते गाते हैं। मूलतः यह परंपरा आदिवासी समाज द्वारा शुरू की गई थी लेकिन अब सभी समुदाय और जाति के लोग इसमें भाग लेते हैं और वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र गुरूवार और शुक्रवार को दोनों दिन लगभग 60 से अधिक पूजन आयोजनों में शामिल हो मैंने सभी की सुख समृद्धि की कामना की है।

जेईई मेन रिजल्ट 2021 : काव्या चोपड़ा ने रचा इतिहास, 300/300 अंक हासिल करने वाली पहली महिला
गिरफ्तारी से पहले निलंबित आईपीएस जीपी सिंह फरार… बिलासपुर पुलिस को दिया चकमा… देर रात दर्ज हुआ था राजद्रोह का केस
कोरोना वायरस की वजह से पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाया गया
ममता बनर्जी का रेलवे पर निशाना, कहा- बिना जानकारी मुंंबई से भेज दीं 36 ट्रेन
भोपाल से चली देश की 11 वीं वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन से दिखाई हरी झंडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में दिसम्बर में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी
Next Article Bhilai Breaking : सुपेला में युवक की चाकू गोदकर हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था… जांच में जुटी पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?