ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जेईई मेन रिजल्ट 2021 : काव्या चोपड़ा ने रचा इतिहास, 300/300 अंक हासिल करने वाली पहली महिला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जेईई मेन रिजल्ट 2021 : काव्या चोपड़ा ने रचा इतिहास, 300/300 अंक हासिल करने वाली पहली महिला

By @dmin
Published: March 25, 2021
Share
जेईई मेन रिजल्ट 2021 : काव्या चोपड़ा ने रचा इतिहास, 300/300 अंक हासिल करने वाली पहली महिला
जेईई मेन रिजल्ट 2021 : काव्या चोपड़ा ने रचा इतिहास, 300/300 अंक हासिल करने वाली पहली महिला
SHARE

एजुकेशन डेस्क (एजेंसी)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा बुधवार देर रात संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन के मार्च सत्र के परिणाम घोषित किए गए थे। परीक्षा में पंजीकृत होने वाले 6,19,368 परीक्षार्थियों में से 13 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। दिल्ली की काव्या चोपड़ा ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में 300/300 अंक हासिल कर इतिहास रचा है। जेईई मेन में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाली वह पहली महिला बन गई है।
काव्या बताती हैं कि जेईई मेन के फरवरी सत्र में मैंने 99.97 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। किन्तु मेरा लक्ष्य हमेशा से 99.98 पर्सेंटाइल स्कोर करने का था। यही वजह थी कि मैंने जेईई मेन के मार्च सत्र की परीक्षा देने का फैसला किया। पहले अटेम्प्ट मैंने अपना ज्यादा ध्यान फिजिक्स और केमिस्ट्री विषयों पर केंद्रित किया था। इसके बावजूद मेरे केमिस्ट्री विषय में कम अंक आए। मैंने एनालाइज किया की मैंने किस टॉपिक या किस प्रश्न में गलती की। इसके बाद इन 15 दिनों के अंतराल में मैंने अपना पूरा ध्यान केमिस्ट्री विषय पर लगाया और अपने कमजोर टॉपिक्स का अध्ययन किया।

आईओक्यूपी, आईओक्यूसी और आईओक्यूएम जैसे तीनों ओलंपियाड कर चुकी हैं क्वालीफाई
बता दें काव्या ने कक्षा दसवीं में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। काव्या लगातार कक्षा नौवीं से रीजनल मैथ्स ओलंपियाड (आरएमओ) क्वालीफाई कर रही हैं। वे 10वीं कक्षा में इंडियन जूनियर साइंस ओलंपियाड (आइएनजेएसओ) क्वालीफाई करने के बाद होमी जहांगीर भाभा सेंटर मुम्बई में आयोजित कैंप में भी शामिल हुई थी। उन्होंने कक्षा ग्यारहवीं में नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन एस्ट्रोनॉमी (एनएसईए) क्रेक कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने आईओक्यूपी, आईओक्यूसी और आईओक्यूएम भी क्वालीफाई किए हैं। 

इन्होंने भी हासिल किए हैं 100 पर्सेंटाइल
काव्या चोपड़ा के अलावा पश्चिम बंगाल के ब्रतिन मंडल, तेलंगाना के बन्नूरू रोहित कुमार रेड्डी, मदुर आदर्श रेड्डी तथा जोसयुला वेंकट आदित्य, बिहार के कुमार सत्यदर्शी, तमिलनाडु के अश्विन अब्राहम, राजस्थान के मृदुल अग्रवाल और जेनिथ मल्होत्रा और महाराष्ट्र के अथर्व अभिजीत तांबट व बक्शी गार्गी मारकंड ने भी जेईई मेन के मार्च सत्र में 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं।

सीएए के खिलाफ महिलाओं के प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता पी चिदंबरम
केरल के इस ड्राइवर ने जीता 40 करोड़ का जैकपॉट, साथियों संग तीन साल से खरीद रहा था लॉटरी
बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर दीपावली पर पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा…. प्रदेश भर के इनते हजार पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति
सीजी बोर्ड रिजल्ट : बीएसपी स्कूलों के स्टूडेंट्स का उत्कृष्ठ प्रदर्शन, 10वीं में हारिका व हंसिका ने किया टॉप
CG Crime : छोटे ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, बार बार की पिटाई से था परेशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में धारा 144 लागू: होलिका दहन में भी नहीं रहेंगे 5 से ज्यादा लोग, दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए होम क्वारेंटाइन जरूरी राजधानी में धारा 144 लागू: होलिका दहन में भी नहीं रहेंगे 5 से ज्यादा लोग, दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए होम क्वारेंटाइन जरूरी
Next Article प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर बड़ी खबर: दुर्ग जिले में धारा 144 लागू… बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर भुरे ने जारी किया आदेश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?