ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने पहुंचे विधायक रिकेश, 3 लोगों को दी नौकरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने पहुंचे विधायक रिकेश, 3 लोगों को दी नौकरी

By Mohan Rao
Published: July 13, 2024
Share
विधायक रिकेश सेन
SHARE

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति की बैठक में दिए गए सुझाव अनुरूप वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन प्रत्येक शनिवार जिला भिलाई भाजपा कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला में पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्या व सुझाव के लिए मध्यान्ह 2 बजे से उपलब्ध रहेंगे। आज इसी तारतम्य में भाजपा, भाजयुमो, महिला मोर्चा समेत वार्ड और बुथ स्तर के जमीनी कार्यकर्ताओं से न केवल विधायक रिकेश सेन ने मुलाकात की बल्कि उनकी और परिवार की कुशलक्षेम पूछते हुए सभी की समस्याएं भी सुनीं।

शनिवार को भाजपा कार्यालय पहुंचते ही भाजपा व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विधायक रिकेश के हर सप्ताह शनिवार को जिला कार्यालय में उपलब्ध होने के निर्णय की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। विधायक से कार्यकर्ताओं ने स्वयं की समस्या के आलावा अपने अपने वार्ड की स्थानीय समस्याओं को भी बताया। उन्होंने पेयजल, सफाई सहित विकास कार्यों के संबंध में अपने सुझाव भी विधायक से शेयर किए।

इस दौरान जहां विधायक रिकेश सेन ने पार्टी के सुपेला शक्ति केंद्र संयोजक स्व. आनंद कुमार श्रीवास्तव की धर्मपत्नी श्रीमती अल्का श्रीवास्तव निवासी माडल टाउन भिलाई को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के तहत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की विद्यांजलि योजना के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माडल टाउन में शिक्षकीय कार्य हेतु अनुशंसा पत्र सौंपा वहीं हुडको निवासी पार्टी कार्यकर्ता राजेंद्र बाबराव कलंबे के सुपुत्र रितेश कलंबे को नगर पालिक निगम भिलाई में सम्पत्ति कर वसूली विभाग में प्लेसमेंट का नियुक्ति पत्र दिया है। इसके अतिरिक्त टाटा लाईन कोहका निवासी राजेंद्र सिंह को आबकारी विभाग में प्लेसमेंट पद का नियुक्ति पत्र सौंपा।

विधायक से मुलाकात करने वाले कार्यकर्ताओं ने अपने अपने वार्ड की समस्याओं के आलावा स्कूल एडमिशन, परिवार और मोहल्ले के जरूरतमंद युवाओं के लिए नौकरी, व्यवसाय संबंधी आवेदन देकर अपनी दरख्वास्त को सूचीबद्ध करवाया है। वार्ड की समस्याओं और विकास कार्यों में आ रही अनेक अड़चनों पर विधायक रिकेश ने तत्काल फोन कर संबंधित मामलों के जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निराकरण के निर्देश दिए हैं। युवाओं और जरूरतमंद लोगों की नौकरी या व्यवसाय संबंधी कार्यकर्ताओं की मांग पर सभी आवेदनों को सूचीबद्ध कर विधायक ने शीघ्र पहल का आश्वासन दिया है। विधायक रिकेश सेन का भाजपा कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, विजय जायसवाल, राम उपकार तिवारी, श्रीमती मिथिला खिचरिया, जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू, विजेंद्र सिंह, कार्यालय मंत्री राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू, प्रेमचंद देवांगन, त्रिलोचन सिंह, विजय शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने गमछा और पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया।

Breaking News : रिसाली में युवक की हत्या, कांच की बोतल से किया ताबड़तोड़ वार… जानिए क्या है हत्या की वजह?
मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी वाला कॉल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र में छत्तीसगढ़ का भी अंश – सीएम बघेल
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, बोले-ई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है पर्व
CG Breaking : अनोखा चोर जो चुराता है महिलाओं के कपड़े, साड़ी-ब्लाउज व पेटीकोट तक करता था पार… जानिए पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक देवेंद्र यादव व मेयर नीरज पाल ने ली खुर्सीपार जोन की बैठक, आवश्यक कार्यों के लिए दिए दिशा निर्देश
Next Article पशु तस्करी के फरार आरोपी पकड़ाए, मवेशियों से भरी गाड़ी छोड़कर भागे थे.. एक साल बाद आए पकड़ में

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?