ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : गांव के सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले पारधी गिरोह के बदमाश पकड़ाए, लाखों के जेवर बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : गांव के सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले पारधी गिरोह के बदमाश पकड़ाए, लाखों के जेवर बरामद

By Mohan Rao
Published: May 3, 2024
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस धमधा क्षेत्र में चोरियों में लिप्त पारधी गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गांव के सूने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। गैंग का एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों का मशरुका बरामद किया है।

इस मामले में 29 मार्च 2024 को प्रार्थिया बैशाखिन साहू निवासी ग्राम पेण्डरी द्वारा थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 28-29 मार्च 2024 की मध्य रात्रि प्रार्थिया एवं उसके पति अपने घर पर खाना खाकर सो रहे थे। रात्रि 12:30 बजे घर की खिड़की में लगी ईटों को अन्दर की ओर गिराकर 4 युवक घर के अंदर घूसे और मारपीट करते हुए गहनों व नगदी लेकर फरार हो गए। शिकायत के बाद धमधा पुलिस ने धारा 457, 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की विवेचना के दौरान आस-पास के मार्गों पर त्रिनयन ऐप से सीसीटीव्ही कैमरों की जानकारी लेकर फूटेज एकत्रित कर अवलोकन किया गया। टीम द्वारा पूर्व में चोरी एवं नकबजनी के संदेहियों एवं जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी। विशेष सूत्रों से जानकारी मिली कि प्राप्त हुई कि इस प्रकार की चोरियां पारधी गिरोह द्वारा की जाती हैं। गांव में पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि एक पारधी व्यक्ति चूनू के द्वारा गावं में फसलों एवं घरों को सुरक्षित रखने के लिए बंदर भगाने का काम कर रहा है। इसके संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी।

टीम को पता चला कि चूनू के द्वारा घटना के बाद से खूब पैसा खर्च किया जा रहा है। संदेह के आधार पर चूनू पारधी को थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर बताया कि कुकुरमुड़ा निवासी अपने साले मंगलू को ग्राम पेण्डरी निवासी वैसाखिन बाई जिसका गांव के किनारे मकान है, सोने चांदी के बहुत सारे जेवरात पहनती है और घर में रुपए पैसे भी रखती है। इसके बाद मंगलू ने चार अन्य साथियों किशन, दुर्गेश, पिन्टू, जितेन्द्र एवं जीजा चुन्नू के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने मंगलू, किशन, दुर्गेश एवं पिन्टू को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की निशान देही पर सोने के आभूषण 15 नग लॉकेट, 01 जोड़ी झुमका, 01 नग सोने की फुल्ली, 01 नग सोने की चैन, चांदी की 02 जोड़ लच्छा, 01 जोड़ी हाथ की ऐंठी, 01 नग करधन, 01 जोड़ी चांदी की पायल जुमला कीमती 3 लाख 70 रुपए का मशरूका बरामद किया गया है। घटना में सम्मिलित 05 आरोपी चूनू, मंगलू, किशन, दुर्गेश एवं पिन्टू को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी जितेन्द्र पारधी फरार है जिसकी पतातलाश जारी है। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू से एएसआई शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजकुमार दिवाकर, प्रदीप सिंह, चंद्रशेखर बंजीर, सगीर खान, आरक्षक कोमल राजपूत, धीरेन्द्र यादव, जी. रवि, मोह. फारूक, शौकत हयात, नरेन्द्र सहारे, तिलेश्वर राठौर, रिन्कू सोनी, सनत भारती, विक्रान्त यदु थाना धमधा से एएसआई घनेन्द्र पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह राजेन्द्र बघेल, प्र.आर. जावेद खान, अनुपम शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।

सचिन पायलट पर बरसे सीएम गहलोत, ‘वो निकम्मा, नाकारा है, लोगों को लड़वाता है
धारदार हथियार दिखाकर नेशनल हाइवे पर स्कूटर सवार से 25 हजार की लूट, ऐसे पकड़ा गया बदमाश आरोपी
बडगाम में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी
केरल के इस ड्राइवर ने जीता 40 करोड़ का जैकपॉट, साथियों संग तीन साल से खरीद रहा था लॉटरी
पंजाब में 10 से ज्यादा आढ़तियों के घर आयकर छापे, कैप्टन बोले- इससे और बढ़ेगा केंद्र के खिलाफ गुस्सा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : छात्र की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, बिस्तर पर लहूलुहान हालत में मिली लाश… मचा हड़कंप
Next Article रायपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ मिस्टिंग सिस्टम… यात्रियों को मिल रही गर्मी से राहत

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?