ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कश्मीर से कन्याकुमारी तक लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

कश्मीर से कन्याकुमारी तक लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत

By Om Prakash Verma
Published: February 11, 2026
Share
कश्मीर से कन्याकुमारी तक लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ 'शतक' ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत
कश्मीर से कन्याकुमारी तक लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ 'शतक' ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत
SHARE

मुंबई/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों पर आधारित फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ के प्रचार हेतु निकाली गई ‘शतक’ ध्वज यात्रा ने श्रीनगर से पंजाब तक अपना पहला चरण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस यात्रा ने श्रीनगर, जम्मू और लुधियाना में लोगों को एक सूत्र में बाँधते हुए एकता, राष्ट्रभाव की भावना को सशक्त किया।

यात्रा की शुरुआत श्रीनगर के प्रसिद्ध लाल चौक से हुई, जहाँ स्वतंत्रता के बाद पहली बार भगवा ध्वज गर्व के साथ लहराया गया। इस अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों ने वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। बड़ी संख्या में नागरिक यात्रा में शामिल हुए और यह क्षण सामूहिक एकता का सशक्त प्रतीक बन गया।

जम्मू में शतक ध्वज यात्रा का जनता द्वारा दिल खोलकर स्वागत किया गया। यहाँ यात्रा ने सेवा, अनुशासन और एकता के उस भाव को आगे बढ़ाया, जो संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवारजी और गुरुजी गोलवलकर के विचारों से प्रेरित है।

यात्रा का पहला चरण लुधियाना में आकर संपन्न हुआ, जहाँ पारंपरिक ढोल की गूंज, लोगों की बड़ी भागीदारी और संघ के 100 वर्षों के प्रतीक के रूप में 100 बाइक्स की रैली ने पूरे शहर को उत्साह और गर्व से भर दिया। इसके बाद समाज के लिए निःस्वार्थ सेवा करने वाले सेवकों को सम्मानित करने हेतु एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर आरएसएस के कार्यकर्ता और निर्माता वीर कपूर ने कहा, “लाल चौक से शतक ध्वज यात्रा की शुरुआत होना, जहाँ स्वतंत्रता के बाद एक बार फिर भगवा ध्वज लहराया गया और ‘वंदे मातरम्’ के नारे गूँजे। यह मेरे लिए बहुत गर्व और भावनाओं से भरा क्षण था। शतक: द फिल्म और इस यात्रा के माध्यम से हम संघ के सौ वर्षों की सेवा और उस एकता का उत्सव मना रहे हैं, जो हमारे देश को एक सूत्र में बाँधती है।”

वीर कपूर द्वारा पैनोरमा स्टूडियो के सहयोग से निर्मित, आशिष तिवारी द्वारा सह-निर्मित और आशिष मल्ल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ 19 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

पिछले 24 घंटे में मिले 36604 नए संक्रमित, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 89 लाख के पार
छत्तीसगढ़ में बढ़ी पॉजिटिविटी रेट… बीते 24 घंटों में सामने आए 32 नए केस…. 11 हजार 869 सैंपलों की जांच में पॉजिटिविटी दर 0.27
Breaking News : दुर्ग में पकड़ाया जुआ का बड़ा फड़, 39 जुआरियों से 9 लाख रुपए जब्त
राजधानी में बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या
काबू में कोरोना: बीते सात दिनों में देश के 146 जिलों में एक भी नया मामला नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वंदेमातरम पर सरकार की नई गाइडलाइन : राष्ट्रगान से पहले बजेगा राष्ट्रगीत, वंदेमातरम् के दौरान खड़े रहना अनिवार्य
Next Article राजनीति, सेवा और नेतृत्व की अमर विरासत को प्रदर्शित करते भारत के प्रमुख सिख नेता– डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार) राजनीति, सेवा और नेतृत्व की अमर विरासत को प्रदर्शित करते भारत के प्रमुख सिख नेता– डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?