ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेन्द्र की प्र​गति यात्रा शुरू, एक ही दिन में सेक्टर 9 के लोगों को मिली सवा करोड़ से ज्यादा की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

विधायक देवेन्द्र की प्र​गति यात्रा शुरू, एक ही दिन में सेक्टर 9 के लोगों को मिली सवा करोड़ से ज्यादा की सौगात

By Mohan Rao
Published: August 19, 2023
Share
विधायक देवेन्द्र यादव ने शुरू की प्रगति यात्रा
SHARE

भिलाई । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने वादे के अनुसार शनिवार से प्रगति यात्रा की ​शुरूआत कर दी है। यात्रा की शुरूआत सेक्टर 9 गोल मार्केट से की गई। एक ही दिन में विधायक देवेंद्र यादव पूरे सेक्टर 9 क्षेत्र में पैदल यात्रा की। हर गली-हर घर तक पहुंचे। लोगों से मिले और उनका हालचाल जाना। ​इस दौरान वार्डवासियों को करीब 1.3 करोड़ के विकास कार्य की सौगात दी। एक ही दिन में विधायक ने 10 विकास कार्य का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। इससे क्षेत्र के नागरिकों में बहुत हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।

यात्रा की शुरूआत विधायक यादव ने सेक्टर 9 गोल मार्केट से ही। यहां संतोष के चाय ठेला में विधायक श्री यादव, मेयर नीरज पाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उ​पस्थित रहे। जिनके साथ उन्होंने ने वार्ड के लोगों के साथ बैठकर चाय पी। फिर उद्यान के पास भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसके बाद काली में के पास चल ​रहे वि​कास कार्य का निरीक्षण किए। फिर एपीए रोड, एसपीए रोड, सड़क 27,28, 29 से होते हुए​ जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं। उन सभी काम का वार्ड के ना​गरिकों के साथ निरीक्षण किए। इस दौरान वार्ड के नागरिकों विकास कार्यों की काफी तारीफ की।

इस दौरान लोगों ने कहा कि सेक्टर 9 सहित पूरे शहर में लगातार विकास कार्य हो रहे है। टॉउनशिप में गंदे पानी की समस्या को दूर करने के लिए आप ने हाईटेक तकनीक वाला शुद्ध पानी का आरो वाटर एटीएम लगवाया है। सड़कों के किनारे बारिश के दिनों में कीचड़ ना हो। इसके लिए पेवर ब्लॉक लगवा दिए है। वार्ड में बच्चों के लि​ए खेल मैदान, बुजुर्गों के उद्यान बनवाया है। इसके अलावा पूरा टॉउनशिप बैकलाइन की गंदगी से बीते कई सालों से परेशान है। उनके पहले भी जो जनप्रतिनिधि थे, उन्हें भी समस्याएं बताई गई थी, लेकिन वे तो चुनाव में वोट मांगने के बाद दोबारा  अगले चुनाव में वोट मांगने आते थे। इसलिए कभी कोई विकास नहीं हो पाया। लेकिन आप ने बिना कहे बैक लाइन की सफाई करवाएं है। ​इससे पूरे टॉउनशिप क्षेत्र के लोगों को बड़ी रा​हत मिली है। इन ​सभी विकास कार्यों के लिए लोगों ने विधायक श्री यादव का आभार जताया, उन्हें धन्यवाद दिया और पूरे यात्रा के दौरान लोगों उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चले।

सदैव रहे जनता के बीच में
विधायक देवेंद्र यादव भिलाई नगर के पहले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जिसे लोग नेता नहीं अपना बेटा मानते है। विधायक देवेंद्र यादव जब से विधायक बने हैं तब से वे लगातार जनता के बीच ही रहे हैं। जनप्रतिनिधि और जनता के बीच की दूरी को पूरी तरह से खत्म कर दिए है। पहले के नेता एक बार चुनाव ​जीतने के बाद दोबारा कभी चेहरे दिखाने वार्ड में नहीं जाते थे। लेकिन विधायक देवेंद्र यादव ऐसे विधायक हैं, जिनसे लोग चाहे तो रोज और बड़ी ही आसानी से मिल जाते है। लोगों को विधायक के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती वे खुद लोगों के घरों में जाकर उनसे मिलते है। उनकी समस्या पूछते है और समाधान करते हैं।

इन ​विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन और लोकार्पण

  • 19 लाख की लागत से हास्पिटल मार्केट पेवर ब्लॉक नाली निर्माण कार्य ।
  • 10 लाख की लागत से शहीद चौक नाली​ निर्माण कार्य।
  • 3.90 लाख की लागत से सड़क 9 उद्यान में संधारण कार्य।
  • 10 लाख की लागत से सड़क 8 बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य।
  • 2.50 लाख की लागत से सी 3 वालीबाल कोर्ट निर्माण कार्य।
  • 30 लाख की लागत से गोल मार्केट के समीप प्रकाश व्यवस्​था एवं उद्यान निर्माण कार्य।
  • 10 लाख की लागत से एसपीए, एनपीए पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य।
  • 4 लाख की लागत से सेक्टर 9 हॉस्पिटल सेक्टर में मंच निर्माण कार्य।
  • 4 लाख की लागत से हॉस्पिटल सेक्टर मार्केट में वाटर एटीएम का निर्माण कार्य।
  • 10 लाख की लागत से मेंटनेंस ऑफिस के समीप डोम शेड निर्माण कार्य।
भाजपा नेता और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें क्या है मामला
भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी कर कबाड़ी को बेचा, पकड़े गए 13 बदमाश… नाले से घुसे थे प्लांट के अंदर
हनुमंत कथा पंडाल से पकड़ाए नौ संदिग्ध, चोरी व चैन स्नैचिंग रोकने पुलिस की कार्यवाही
नक्सल अटैक पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दो टूक, मार्च 2026 तक खत्म कर देंगें नक्सलवाद
21 साल की आर्या राजेन्द्रन ने रचा इतिहास…. बनी देश की सबसे कम उम्र की महापौर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रत्नावली को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, बनी किसान कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नावली को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, बनी किसान कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष
Next Article CG Politics: भाजपा के मुकाबले कांग्रेस में माथापच्ची कम, 80 फीसदी, प्रत्याशी पहले से ही तय, तैयारियों में भी कांग्रेस आगे CG Politics: भाजपा के मुकाबले कांग्रेस में माथापच्ची कम, 80 फीसदी, प्रत्याशी पहले से ही तय, तैयारियों में भी कांग्रेस आगे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?