ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महापौर परिषद की बैठक: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण पर बनी सहमति, जाने एमआईसी और किन पर बनी सहमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

महापौर परिषद की बैठक: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण पर बनी सहमति, जाने एमआईसी और किन पर बनी सहमति

By @dmin
Published: June 6, 2020
Share
Mayor's Council Meeting: Consent made on construction of sewerage treatment plant, know MIC and agreed upon
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक आज महापौर देवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई। आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी की उपस्थिति में सोशल डिस्टेंस के पालन करते हुए बैठक निगम सभागार में रखी गई। बैठक में जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर से निकलने वाले मलमूत्र को प्रोसेसिंग किए जाने हेतु जनसंख्या अनुसार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाना है जिसमें राशि रुपए 1071.60 लाख की आवश्यकता होगी, महापौर परिषद ने शासन को पत्र भेजे जाने के लिए इस पर सहमति जताई है। जोन क्रमांक 4 खुर्सीपार अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30 अंडा चौक के समीप इंग्लिश मीडियम स्मार्ट स्कूल निर्माण कार्य, जवाहर नगर स्थित रिक्त भूखंड स्कूल हेतु आवंटन, कोविड-19 के रोकथाम में संलग्न कर्मचारियों का बीमा कराने के संबंध में तथा छात्रावास भवन निर्माण हेतु भूमि का चयन करते हुए नक्शा खसरा उपलब्ध कराने के संबंध में महापौर परिषद के सदस्यों द्वारा चर्चा की गई।

Contents
  • वार्ड निगरानी समिति का होगा गठन
  • महापौर ने जताई नाराजगी
  • होम आइसोलेशन के दौरान बाहर निकले तो होगी एफ आईआर

वार्ड निगरानी समिति का होगा गठन

बाहर राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की मानिटरिंग निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत गठित टीम द्वारा की जा रही है तथा संबंधित क्षेत्र के जोन आयुक्तों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, बाहर से आने वालों की जानकारी एकत्रित करने के लिए तथा होम आइसोलेशन मे रह रहे व्यक्तियों की सघन निगरानी के लिए वार्ड निगरानी समिति का गठन जोन स्तर पर किया जाएगा। इस कार्य में पब्लिक पार्टिसिपेशन को भी सम्मिलित करने के निर्देश दिए गए है।

महापौर ने जताई नाराजगी

महापौर देवेंद्र यादव ने जोन आयुक्तों को स्पष्ट रूप से कहा बाहर से आने वालों की जानकारी से लेकर होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों की निगरानी करने के कार्य को गंभीरता से लें। दिन में तीन से चार बार होम आइसोलेशन वाले व्यक्तियों की जानकारी लेते हुए कि कहीं वह बाहर तो नहीं निकल रहे हैं या किसी के संपर्क में तो नहीं आ रहे हैं इन पर कड़ी निगरानी रखने कहा। यदि होम आइसोलेशन में रह रहा है व्यक्ति निर्धारित अवधि पूर्ण किए बिना कहीं बाहर निकलता है और इसकी सूचना प्राप्त होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इन सभी कार्यों को गंभीरता से नहीं लेने वाले जोन आयुक्त जिम्मेदार होंगे।

होम आइसोलेशन के दौरान बाहर निकले तो होगी एफ आईआर

बाहर से आए हुए ऐसे व्यक्ति जिनके घरों में होम आइसोलेशन से संबंधित स्टीकर लगाया गया है और जो होम आइसोलेशन की निर्धारित अवधि पूर्ण किए बिना घरों से बाहर निकलेंगे उन पर सीधे जोन स्तर से एफआईआर कराई जाएगी, इसके लिए आयुक्त ने जोन के अधिकारियों को निर्देशित किया है। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य नीरज पाल, लक्ष्मीपति राजू, जोहन सिन्हा, दिवाकर भारती, सूर्यकान्त सिन्हा, श्रीमती सुभद्रा सिंह, दुर्गा प्रसाद साहू, सुशीला देवांगन, सोसन लोगन, सदरीन बानो, जी राजू एवं सत्येंद्र बंजारे अधीक्षण अभियंता आरके साहू, उपायुक्त अशोक द्विवेदी व तरुण पाल लहरें सहित जोन आयुक्त एवं विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

सीएम साय की बड़ी घोषणा : सोनाखान में खुलेगा पोस्ट मेट्रिक छात्रावास, 23 पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों में लगेंगे सोलर हाई मास्ट लाईट
देश में कोरोना का आंकड़ा 47 लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 94372 नए मामले…. रिकवरी रेट दे रही राहत
Shocking news : मैच के दौरान अंपायर ने दी ‘नो बॉल’, मैदान में ही चाकू मारकर कर दी हत्या
प्रदेश मे घटा रिकवरी दर, पिछले चार दिनों में 80 से 75 फीसदी तक पहुंची रिकवरी रेट, मरीजों का आंकड़ा बढ़ा
छत्तीसगढ़ से कुपोषण मुक्ति के लिए कई स्तरों पर किया जा रहा काम…. वनांचल क्षेत्र के 15 हजार बच्चों को कम्बल वितरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Collector Brown arrived to see Nimarnadheen Shaheed Park, said: After completion, the Center of Attraction in the city will be Shaheed Park निमार्णाधाीन शहीद पार्क देखने पहुंचे कलेक्टर भूरे, कहा: पूरा बनने पर शहर में सेंटर आफ अट्रैक्शन होगा शहीद पार्क
Next Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons exceeded 50 thousand कोरोना का कहर: अब स्पेन भी पीछे छूटा, प्रभावित देशों की सूची में पांचवे पायदान पर पहुंचा भारत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?