ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीएमएफ की राशि का उपयोग खनिज प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता वाले कार्यों में करें : सांसद नाग
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhKankerNewsRaipur

डीएमएफ की राशि का उपयोग खनिज प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता वाले कार्यों में करें : सांसद नाग

By @dmin Published September 5, 2025
Share
डीएमएफ की राशि का उपयोग खनिज प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता वाले कार्यों में करें : सांसद नाग
डीएमएफ की राशि का उपयोग खनिज प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता वाले कार्यों में करें : सांसद नाग
SHARE

उत्तर बस्तर कांकेर। जिला खनिज संस्थान न्यास निधि की शासी परिषद की बैठक में 350 करोड़ रूपए की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। कांकेर लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद भोजराज नाग, विधायक अंतागढ़ विक्रम उसेण्डी, विधायक भानुप्रतापपुर सावित्री मंडावी, विधायक कांकेर आशाराम नेताम की उपस्थिति तथा कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्य योजना के अनुमोदन के साथ ही रावघाट परियोजना, अंजरेल ब्लॉक से प्राप्त राशि का नारायणपुर जिले को अंतरण तथा कांकेर जिले में पूर्व में घोषित खनन प्रभावित क्षेत्र, ग्रामों, नगरीय क्षेत्रों के निर्धारण के संबंध में चर्चा की तथा बताया गया कि आगामी समय में खनिज प्रभावित क्षेत्रों का पुनः निर्धारण किया जाएगा।

सांसद नाग ने जिला खनिज संस्थान न्यास निधि की शासी परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि डीएमएफ की राशि का उपयोग खनिज प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता से किया जाए तथा प्रभावित क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम सभा की मंशा के अनुरूप कार्य स्वीकृत किए जाए। पूर्व में स्वीकृत सभी अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। क्षेत्र के विकास के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी अपना बेहतर प्रदर्शन करें।

अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेण्डी, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने भी अपने विचार रखे। शासी परिषद की बैठक में उच्च प्राथमिकता के क्षेत्रों जैसे- स्वास्थ्य एवं देखभाल, पोषण (महिला एवं बाल कल्याण), कृषि एवं अन्य संबंद्ध गतिविधियां, शिक्षा पेयजल, स्वच्छता, वृद्ध एवं निःशक्तजन के कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, सतत् आजीविकापार्जन, आजीविका (कौशल विकास एवं रोजगार) और कल्याणकारी योजनाओं के लिए 248 करोड़ 70 लाख 74 हजार रूपए के विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों जैसे-सिंचाई, युवा गतिविधियों को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण, ऊर्जा और जल विभाजगक विकास, भौतिक अधोसंरचना, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बुनियादी सेवाएं और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्देशित कोई अन्य कार्य के लिए ¬101 करोड़ 29 लाख 26 हजार रूपए की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।

बैठक में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा एवं हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, डीएफओ कांकेर रौनक गोयल, जिला पंचायत सीईओ हरेश मण्डावी सहित जिला खनिज संस्थान न्यास निधि की शासी परिषद के सदस्यगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

@dmin September 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री से ट्रिपल आईटी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की मुलाकात मुख्यमंत्री से ट्रिपल आईटी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की मुलाकात
Next Article महतारी वंदन योजना : माताओं-बहनों के सम्मान से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि संभव-सीएम साय महतारी वंदन योजना : माताओं-बहनों के सम्मान से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि संभव-सीएम साय

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?