ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेन्द्र ने लगाए विजय बघेल पर गंभीर आरोप, कहा- टंकी ढहने के जिम्मेदार हैं सांसद… तीन दिन बाद भी नहीं ली सुध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

विधायक देवेन्द्र ने लगाए विजय बघेल पर गंभीर आरोप, कहा- टंकी ढहने के जिम्मेदार हैं सांसद… तीन दिन बाद भी नहीं ली सुध

By Mohan Rao
Published: September 8, 2023
Share
प्रेसवार्ता के दौरान विधायक देवेन्द्र यादव व महापौर नीरज पाल
SHARE

भिलाई। टाउनशिप में 5 सितंबर की सुबह सेक्टर-4 में पानी की टंकी ढहने के मामले में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने सांसद विजय बघेल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाएं हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर टंकी ढहने से लोगों के सामने पानी का संकट पैदा हो गया और दूसरी ओर लोगों की सेवा करने के बजाय सांसद सफाई कर फोटो खिंचवा रहे हैं। जबकि घटना दिनांक से ही नगर निगम द्वारा अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानकर लोगों को साफ पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सांसद विजय बघेल सेल बोर्ड के सदस्य होने के बाद भी बीएसपी टाउनशिप की किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं।

विधायक देवेन्द्र यादव ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के जरिए कहा टाउनशिप में 5 सितंबर को जो हादसा हुआ है वह काफी बड़ा है। भगवान की कृपा रही कि इस हादसे में जनहानि नहीं हुई लेकिन इस घटना के बाद एक जनप्रतिनिधि होने के नाते सांसद विजय बघेल ने यहां की जनता को ठगने का काम किया। 10 मिनट के लिए मौके पर पहुंचे झाडू थामा और फोटो खिंचवाकर चले गए। टंकियों के गिरने के बाद जिनके पास पानी नहीं उनके लिए कुछ नहीं किया। उल्टे नगर निगम पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि हादसे के बाद हमने किसी पर दोषारोपण नहीं किया और सीधे काम पर लग गए।

सेल बोर्ड के अध्यक्ष, फिर भी कोई काम नहीं
विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग के सांसद विजय बघेल वर्तमान में सेल बोर्ड के सदस्य हैं इसके बाद भी उन्होंने कुछ नहीं किया। टाउनशिप में कई टंकिया जर्जर हैं उसकी सुध भी नहीं ले रहे। विधायक ने कहा कि एक दिन पहले सेक्टर-1 व सेक्टर-5 की टंकियों में सपानी सप्लाई रोक दी गई लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर सांसद ने कुछ नहीं किया। नगर निगम लगातार बैकअप लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सांसद विजय बघेल ने इन साढ़े चार सालों में भिलाई के विकास के लिए संसद में क्या किया यह सभी जानते हैं। एक भी ऐसा कार्य नहीं है जिसके संबंध में बताया जा सके कि यह भिलाई के हित में है।

बीएसपी प्रबंधन के साथ सांसद भी जिम्मेदार
भिलाई टाउनशिप की इस स्थिति के लिए जितना बीएसपी प्रबंधन जिम्मेदार हैं, उससे कहीं ज्यादा स्थानीय सांसद विजय बघेल जी को जिम्मेदार माना जाना चाहिए।  क्योकि बीएसपी केन्द्र सरकार के अधीन उपक्रम हैं, और सांसद बघेल केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि हैं, साथ ही इस्पात मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं। सांसद बघेल ने आज तक टाउनशिप की समस्याओं के निराकरण के लिए कोई पहल नहीं की और ना ही इस दिशा में कोई कदम उठाया। यदि सांसद जी की मंशा जनहीत की होती तो जनता के हित में प्रबंधन को निर्देशित करते और टाउनशिप के रहने वाले हजारों परिवार समस्याओं से ना जूझ रहें होते ना ही आज जो पानी का संकट उत्पन्न हुआ वो भी होता ।

पानी की कमी नहीं होने देंगे
विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा टाउनशिप की लगातार उपेक्षा के कारण 3 दिन पहले पेयजल टंकी ढ़ह गई। इसी तरह अन्य सेक्टरों की जर्जर हो चुकी पानी की टंकियां उपयोग योग्य नहीं है। इसके कारण 15000 परिवारों के सामने पेयजल संकट की स्थिति है। निगम यदि कोई भी काम करना चाहता है कि बीएसपी में अड़ंगा लगा देता है। विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि भले ही कितनी बड़ी समस्या हो टाउनशिन में पानी की कमी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा के पिछले तीन दिनों से सेक्टर-4 क्षेत्र में पानी सप्लाई की जा रही है।

प्रभावित क्षेत्रों में वाटर एटीएम व आरओ प्लांट
प्रेस वार्ता के दौरान महापौर नीरज पाल ने बताया कि टंकी ढहने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में लगातार काम किया जा रहा है। सेक्टर-3 व 4 क्षेत्र में पुराने बोर रीचार्ज किए जा रहे हैं। आरओ प्लांट व वाटर एटीएम लगाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र सेक्टर -4 में 41 टैंकरों की मदद पानी पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही सभी घरों में 20-20 लीटर का शुद्ध पेयजल जार के जरिए भी भेजा जा रहा है। आने वाले समय का भी रोडमैप तैयार है। महापौर नीरज पाल ने कहा है कि वर्तमान में लगभग 15000 परिवारों के समक्ष जो पीने के पानी और निस्तारी के पानी की जो समस्या उत्पन्न हो गई हैं, उसके निरकरण के लिए सभी प्रभावित क्षेत्रों में बोरिंग, वाटर एटीएम और टेंकरों के माध्यम से निरन्तर राहत प्रदान की जायेगा।

नक्सल पीडि़त महिलाओं ने सीएम बघेल और प्रियंका गांधी को बताए अपने स्वावलंबन की कहानी
छत्तीसगढ़ में सत्ता संघर्ष: क्या वाकई प्रदेश में बदल जाएगा सीएम… कल दिल्ली में एआईसीसी की बैठक में हो सकता है फैसला… सीएम व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली तलब
भिलाई में पानी की सप्लाई में युवा कांग्रेस के कार्य को दिल्ली में मिली सराहना….युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने थपथपायी मो शाहिद की पीठ
HMPV को लेकर आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश तैयार किए जाने हेतु तकनीकी समिति का गठन
CM बघेल के नेतृत्व में महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना साकार करने में जुटी है सरकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: हनी ट्रैप में उलझे आईपीएस के आईएएस पति
Next Article Asia Cup-2023: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए नियमों में बदलाव, बारिश ने डाला खलल तो रिजर्व डे पर पूरा होगा मुकाबला Asia Cup-2023: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए नियमों में बदलाव, बारिश ने डाला खलल तो रिजर्व डे पर पूरा होगा मुकाबला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?