ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए सरसों तेल में मिलाएं ये चीज, मिलेगा आराम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए सरसों तेल में मिलाएं ये चीज, मिलेगा आराम

By @dmin
Published: May 25, 2020
Share
SHARE

लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो बेड पर बैठ कर काम कर रहे हैं। वहीं, घर में रहने वाले बुजुर्ग भी बाहर टहलने घूमने के लिए नहीं जा पा रहे हैं जिसके कारण घुटनों में दर्द की समस्या उभर सकती है। घुटनों में दर्द की समस्या का अगर सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह गंभीर रूप धारण कर सकता है। इसके लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाकर दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए आपको एक ऐसे ही घरेलू उपचार के बारे में बताते हैं जिसे आप घर बैठे इस्तेमाल करके अपने घुटनों के दर्द को दूर कर सकते हैं।

Contents
  • सरसों के तेल से दूर होगा दर्द
  • सरसों के तेल में मिलाएं हल्दी
  • कैसे करना है इस्तेमाल

सरसों के तेल से दूर होगा दर्द

सरसों के तेल का इस्तेमाल हमारे घरों में अक्सर खाना बनाने के लिए किया जाता है। घरेलू उपचार के रूप में सरसों का तेल कई प्रकार की बीमारियों को ठीक करने में प्रभावी रूप से अपना असर भी दिखाता है। जबकि घुटनों में होने वाले दर्द को ठीक करने के लिए भी सरसों के तेल में चमत्कारिक गुण देखे गए हैं। सरसों के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह शरीर के जॉइंट्स और खासकर घुटनों की अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व होता है। यह घुटनों में होने वाली सूजन और नसों में होने वाली सूजन को कम करके दर्द से राहत दिलाने का काम कर सकता है। घुटनों के दर्द को ठीक करने के लिए सरसों के तेल में नीचे बताई जा रही इस चीज को मिलाकर इस्तेमाल करने से आपको इसका कम समय में ही फायदा महसूस होगा।

सरसों के तेल में मिलाएं हल्दी

कई प्रकार के दर्द को ठीक करने के लिए हल्दी का उपयोग हमारे घरों में लंबे समय से ही होता रहा है। वहीं, सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर इस्तेमाल करने से घुटनों के दर्द को ठीक करने में सक्रिय रूप से मदद मिलती है। ऐसा इसलिए भी मुमकिन हो सकता है क्योंकि नेशनल सेंटर फॉर बायो टेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के अनुसार हल्दी में पेन रिलीविंग गुण पाया जाता है। यह गुण शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाले दर्द को ठीक करने के लिए सकारात्मक रूप से कार्य कर सकता है।

कैसे करना है इस्तेमाल

सामग्री
दो चम्मच सरसों का तेल
1 चम्मच हल्दी
बनाने की विधि
सबसे पहले सरसों के तेल को एक पैन में गर्म होने के लिए रख दें।
अब इसमें हल्दी को डालें और इसे अच्छी तरह गर्म होने दें।
अब इस तेल को निकालें और ठंडा होने दें।
इस बात का ध्यान रखें कि तेल बिल्कुल ठंडा नहीं होने देना है, तेल को हल्का गर्म रहने पर ही इस्तेमाल करना है।
अब इस तेल को घुटनों में लगाकर कम से कम 15 मिनट तक अच्छी तरह मालिश करें।
हफ्ते में इसको कम से कम 3 बार इस्तेमाल करके आप इससे मिलने वाले लाभ को महसूस कर सकते हैं।

शरीर और मन दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद तैराकी, इन बातों का भी रखें ध्यान
मानसिक और शारीरिक तौर पर बीमार करता हैं तनाव, इन तरीकों से करें स्ट्रेस को कंट्रोल
भारत में पिछले 24 घंटे में 13091 नए केस, 340 की मौत, सक्रिय मामलों में रिकॉर्ड गिरावट
सेहत बनाने का सबसे सस्ता तरीका हैं रस्सी कूदना, जानें इससे मिलने वाले फायदे
सर्दियों के दौरान स्कैल्प को कई लाभ दे सकते हैं ये 5 हेयर मास्क…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पत्नी के लिए ब्यूटीशियन बने मनीष पॉल, जानिए कैसे
Next Article देश भर में हुए वनोपज संग्रहण में छत्तीसगढ़ की सर्वाधिक भागीदारी: वनवासियों को रोजगार और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिल रही गति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?