ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शरीर और मन दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद तैराकी, इन बातों का भी रखें ध्यान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

शरीर और मन दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद तैराकी, इन बातों का भी रखें ध्यान

By @dmin
Published: September 20, 2020
Share
SHARE

फिट रहने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं. कोई जिम में वर्कआउट या योग करता है, तो कोई सुबह वॉक पर जाकर सेहत बनाने की कोशिश में लगा रहता है, लेकिन तैराकी यानी स्विमिंग एक ऐसा का व्यायाम है, जिससे मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से मजबूत रह सकते हैं. यह एक तरह का एरोबिक व्यायाम है, जिससे पूरा शरीर मूवमेंट करता है. खास बात यह है कि बिना किसी हानिकारक प्रभाव के इसे किया जा सकता है.

तैराकी से शरीर का लचीलापन बना रहता है. इसमें विभिन्न स्ट्रोक से दोहराए जाने वाली स्ट्रेचिंग लचीलापन लाने में मदद करती है. यही नहीं वजन कम करने के लिए भी यह एक शानदार एक्सरसाइज है. कैलोरी बर्न करने का यह बढिय़ा तरीका है. रोजाना आधा घंटे तैरने से लगभग 440 कैलोरी जलती हैं.

तैराकी मसल्स बनाने और हड्डियों को मजबूत करने का अच्छा जरिया है. यह इसलिए क्योंकि जमीन पर व्यायाम करने की तुलना में तैरते समय 12 गुना ज्यादा मेहनत लगती है और इससे मांसपेशियां मजबूत होती है. यह मांसपेशियों को भी टोन करता है और ताकत बनाता है जो शरीर को जीवनभर फिट रखती है. तैराकी का फायदा दिल की सेहत को भी होता है. यही नहीं तैराकी का फायदा अस्थमा के लक्षणों को कम करने में भी है. यह फेफड़ों की स्थिति में सुधार करती है.

केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी तैराकी फायदेमंद है. तनाव से छुटकारा दिलाने में मदद करती है और दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है. नियमित रूप से तैराकी करने वालों से तनाव और अवसाद दूर रहता है. मानसिक रूप से मजबूती के लिए तैराकी जरूर करनी चाहिए. यह मस्तिष्क में हैप्पी हार्मोन एंडोर्फिन रिलीज करता है. पानी का नीला रंग खुद भी मानसिक शांति दे ही देता है. साथ ही पानी में रहने से मस्तिष्क में रक्त संचार सुधरता है.

तैराकी से न केवल आराम महसूस होता है बल्कि पूरे शरीर के लिए अच्छी कसरत है, लेकिन तैरने से पहले और बाद में द्मद्दछ बातें ध्यान रखना जरूरी है, ताकि त्वचा और बालों पर खराब असर न पड़े. तैराकी करने पर स्किन टैनिंग से बचना जरूरी है. स्विमिंग पूल में क्लोरीन युक्त पानी इस्तेमाल होता है जो त्वचा को प्रभावित कर सकता है. इसलिए खुले पूल में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बीच तैरने जाते हैं तो जिंक युक्त मॉइस्चराइजर लगाएं और उसके ऊपर वाटरप्रूफ सनस्क्रीन लोशन लगा लें. इससे टैनिंग का डर नहीं रहेगा. बालों के लिए स्विमिंग कैप पहनने से पहले भी तेल या हेयर सीरम लगाकर पूल में उतरें, ताकि क्लोरीन युक्त पानी का लगातार बालों से संपर्क होने पर भी नुकसान न हो. तैरने के बाद शॉवर लेना न भूलें, ताकि क्लोरीन का प्रभाव शरीर से हट जाए.

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: वेदांता एल्यूमिनियम की पहल ‘रन फॉर जीरो हंगर’, पोषण के महत्व के प्रति चलाया अभियान
ओपन पोर्स को कम करने के लिए लगाएं घर का बना स्किन टोनर, ये रहा बनाने का तरीका
ब्यूटी ब्लेंडर है बहुत यूजफूल, मेकअप बॉक्स में जरूर रखें यह टूल
कोविड-19 : सिंगापुर में तबाही मचाने वाला कोविड का केपी1 और केपी 2 वैरिएंट पहुंचा भारत
गोल्ड या डायमंड नहीं, इन डिफरेंट स्टाइल ईयररिंग्स से महिलाएं निखारें अपना स्टाइल लुक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत, नौ घायल
Next Article आपको भी कम सुनाई देता है, कहीं ये बहरेपन का संकेत तो नहीं?

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?