ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आयुष्मान कार्ड का गलत इस्तेमाल, छत्तीसगढ़ के 11 अस्पतालों पर लाखों का जुर्माना… 33 अस्पतालों को नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

आयुष्मान कार्ड का गलत इस्तेमाल, छत्तीसगढ़ के 11 अस्पतालों पर लाखों का जुर्माना… 33 अस्पतालों को नोटिस

By Mohan Rao
Published: July 21, 2024
Share
आयुष्मान कार्ड
SHARE

रायपुर। आयुष्मान कार्ड का गलत इस्तेमाल को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मिल रही शिकायतों के आधार पर इस साल अब तक 48 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें से 11 अस्पतालों पर लाखों का जुर्माना लगाया गया है। वहीं 33 अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस किया गया है। इन अस्पतालों से मिलने वाले स्पष्टिकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आम जन के लिए एक अत्यंत ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत समस्त पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवायें प्रदाय की जा रही है। अपने आर्थिक लाभ की दृष्टि से कई अस्पताल नियमों की अवहेलना कर मरीजों के अधिकार आयुष्मान कार्ड का दुरूपयोग करते हुए शासन को गुमराह कर रहे हैं। इसी कारण शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के सुचारू रूप से क्रियान्यवन हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियम विरुद्ध कार्य कर रहे अस्पतालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।  जिसके तहत इस साल अब तक कुल 48 अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार 48 अस्पतालों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों पर जांच उपरांत, 11 अस्पतालों के विरुद्ध जुर्माना लगाया जा चुका है एवं 1 अस्पताल का पंजीयन निरस्त (De-empanelment) किया गया है। इन अस्पतालों के विरुद्ध आयुष्मान कार्ड से इलाज करने के बाद भी हितग्राहियों से अतिरिक्त नगद राशि लेने, आर्थिक लाभ हेतु नियम विरुद्ध अनावश्यक रूप से मरीजों को योजना अंतर्गत भर्ती किये जाने एवं अवैधानिक तौर पर योजना के तहत गर्भाशय के ऑपरेशन करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुयी थी।

इन अस्पतालों के विरूद्ध की गई कार्रवाई
नियम विरूद्ध कार्य करने पर जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनंदगांव पर 15 हजार रुपए का अर्थदंड, श्री आरोग्यम हॉस्पिटल पर 11 लाख 41 हजार रुपए का अर्थदंड एवं अंकुर हॉस्पिटल रायपुर, 1 लाख 40 हजार  का अर्थदंड, माँ यशोदा हॉस्पिटल, जिला-गरियाबंद पर 6 लाख 60 हजार रूपए, श्री राम हॉस्पिटल झलप,  महासमुंद पर 11 लाख 41 हजार रूपए, अशोका हॉस्पिटल, रायपुर 31 लाख 60 हजार रूपए , ओमकार हॉस्पिटल बिलासपुर, 1 लाख 82 हजार रूपए, साईं समर्थ हॉस्पिटल रायपुर 4 लाख 25 हजार रूपए, CIMT हॉस्पिटल, रायपुर 11 लाख 8 हजार रूपए, केयर एंड क्योर हॉस्पिटल, बिलासपुर पर  12 लाख 74 हजार 900 रूपए का अर्थदंड एवं स्पर्श मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, दुर्ग पर 24 लाख 44 हजार 700 का अर्थदंड लगाया गया है। 48 अस्पतालों में से शेष 33 अस्पताल जिनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था उनके द्वारा प्राप्त स्पष्टीकरण पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है । प्राप्त स्पष्टीकरण के आधार पर जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

भारत में कोरोना: स्वस्थ्य होने वाले मरीजों का आंकड़ा 93 लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 30005 नए मामले
सुराजी गांव योजना: महिलाओं में ला रही सामूहिक चेतना…. वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, गेंदा फूल की खेती एवं सब्जी उत्पादन से बन रही स्वावलंबी
भाजपा को बड़ा झटका: मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का इस्तीफा, बेटी संघमित्रा सहित पार्टी छोड़ सकते हैं कई नेता
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : सरकारी कर्मचारियों को अब ई-कोष से मिलेगा आसान लोन
दिल्ली के रोहणी कोर्ट में फिल्मी स्टाइल में फायरिंग…. पेशी में आए गैंगस्टर जीतेन्द्र गोगी सहित चार की मौत…. वकील बनकर आए थे हमलावर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रजनांदगांव को मिली 14 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री साव ने किया भूमिपूजन
Next Article CG Crime : पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बिफरा पति, धारदार हथियार वार कर ले ली जान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?