ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, भिलाई विद्यालय के ऑडिटोरियम में हुआ भव्य आयोजन
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसपी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, भिलाई विद्यालय के ऑडिटोरियम में हुआ भव्य आयोजन

By Mohan Rao Published July 5, 2025
Share
भिलाई विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
SHARE

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा आठवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भिलाई विद्यालय, सेक्टर-2 के सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (टीए एवं सीएसआर) उत्पल दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं महाप्रबंधक (शिक्षा) शिखा दुबे विशिष्ट अतिथि रहीं।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सतीश मिश्रा एवं शैलेन्द्र भोई के निर्देशन में भिलाई विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। अतिथियों का स्वागत मेधावी छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस भव्य आयोजन में प्राचार्या सुमिता सरकार, प्राचार्या रूबी बर्मन रॉय, प्राचार्य विजय सिंह पवार, उर्वशी साहू सहित विभिन्न विद्यालयों के शाला प्रमुखगण भी उपस्थित रहे।

21 मेधावी छात्र-छात्राओंका सम्मान
इस समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न स्कूलों से चयनित कुल 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों में ईएमएमएस सेक्टर-9 से नुपुर कौमिक, आद्या कासलीवाल, तृप्ति साहू, अनुष्का, वैदिक साहू, राखी देशमुख, एंजेल पाल, कुम्बर भास्कर राव, ईएमएमएस सेक्टर-1 से एन. संध्या, मोईन खान, उजाला कुमारी, ई. नवीन, सुनिधि पाल, ईएमएमएस सेक्टर-6 से प्रथम पाटिल, मानस चंद्राकर, आर्याही चतुर्वेदी, गुंजन बाग, दक्ष कुमार, ईएमएमएस रुआबांधा से पूर्वी, अनुष्का विश्वकर्मा तथा ईएमएमएस सेक्टर-7 से खिलेश कुमार डेकाटे शामिल थे। इस मौके पर अपने अनुभव साझा करते हुए आद्या कासलीवाल और वैदिक साहू ने बताया कि अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता प्राप्त की जा सकती है।

ड्राइंग और पेंटिंग प्रतिभागियों का भी सम्मान
इसी अवसर पर 30 मई 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। संयंत्र की विभिन्न शालाओं से लगभग 210 छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाओं के रंग बिखेरे थे, जिनमें से 18 विजयी प्रतिभाओं को मंच पर पुरस्कार प्रदान किए गए।

सफलता कठिन परिश्रम से मिलती है : उत्पल दत्ता
मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (टीए एवं सीएसआर)  उत्पल दत्ता ने कहा कि सफलता संयोग से नहीं बल्कि कठिन परिश्रम से प्राप्त होती है। उन्होंने इस अवसर पर सम्मानित हो रहे बच्चों की लगन और मेहनत की प्रशंसा की और कहा कि किसी भी बच्चे को सफलता के शिखर तक पहुँचाने में माता-पिता, शिक्षक और परिवार का मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक होता है।

सार्थक प्रयासों को मिलना चाहिए प्रोत्साहित : शिखा दुबे
महाप्रबंधक (शिक्षा) शिखा दुबे ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि विद्यार्थियों के सार्थक प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, जिससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिले। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान, अनुशासन, शारीरिक गतिविधियों और एक रचनात्मक हॉबी को अपनाने की सलाह दी, ताकि उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके। उन्होंने पर्यावरण के प्रति सजग रहने का भी संदेश विद्यार्थियों को दिया।

भिलाई विद्यालय की टीम की रही सराहनीय भूमिका
प्राचार्य विजय सिंह पवार ने समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप देने और संचालन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन वंदना सोनवाने एवं संगीता मिश्रा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में भिलाई विद्यालय की टीम के सदस्य देवेन्द्र कुमार साहू, सरिता साक्य, पवन कुमार अग्रवाल, निशि शिवप्पा, एसके साहू, वंदना, सविता धपवाल, सुनीता अनिल, सजीथा राजेश, संगीता मिश्रा, सतीश मिश्रा, गोवर्धन साहू, राजेश साहू, एस.के. खोब्रागडे, विशाखा पाण्डेय, नेहा, यास्मीन, अर्पिता दास एवं पूर्णिमा शर्मा ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्राचार्या सुमिता सरकार ने आभार ज्ञापन करते हुए इस दिन को विद्यार्थियों की सफलता का शुभारंभ बताया और उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत कर नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा दी। उप प्रबंधक (शिक्षा) विभा रानी कटियार, अशोक सिंह, सहायक प्रबंधक मनीष तिवारी तथा राजेश कुमार गुप्ता सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Mohan Rao July 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस का वर्कशॉप : नर्स व पैरामेडिक्स कर्मचारियों को दी गई नए कानूनों की जानकारी
Next Article CM साय कबीरधाम में करेंगे 72.70 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, छात्राओं के लिए मुफ्त बस सेवा का होगा शुभारंभ

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?