ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बिफरा पति, धारदार हथियार वार कर ले ली जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Crime : पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बिफरा पति, धारदार हथियार वार कर ले ली जान

By Mohan Rao
Published: July 21, 2024
Share
पेंड्रा में पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
SHARE

पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में शनिवार शाम को एक शख्स ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। एक दिन पहले शख्स ने अपनी पत्नी को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था इसके बाद सारा विवाद हुआ। पत्नी अपने प्रेमी के साथ पड़ोस में रहने लगी जिससे गुस्साए पति ने उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना पेंड्रा के गिरारी गांव की है। जमीन खान अपनी पत्नी जुबैदा के साथ यहां निवास करता है। शुक्रवार शाम को जमील खान ने अपनी पत्नी को पड़ोसी अशोक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी व अशोक की बेदम पिटाई की थी। मामला थाने तक पहुंचा और जुबैदा अपनी खुशी से पड़ोसी अशोक के साथ रहने लगी। इसके बाद जमील खान का गुस्सा और बढ़ गया। पुलिस के अनुसार जमील इतने गुस्से में था कि वह अपनी पत्नी व अशोक दोनों को मार देना चाहता था।

इस बीच शनिवार रात लगभग 8 बजे अशोक अपने मोहल्ले में बैठा था। उसी दौरान अशोक के घर में पीछे बाड़ी के रास्ते जमील दाखिल हुआ। जहां पर जुबैदा उसे मिल गई, जिसके बाद जमील ने अपने साथ ले गए धारदार हथियार से जुबैदा पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ 9 से 10 वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जुबैदा की चीख पुकार सुनकर घर के बाहर खड़े अशोक और मोहल्ले वाले घर के अंदर दाखिल हुए तो देखा कि जमील एक के बाद एक लगातार जुबैदा पर वार कर रहा है। इसके बाद जमील अशोक पर हमला करने के लिए आगे बढ़ा तो वह बाहर भाग गया। लोगों ने इसकी सूचना पर पेंड्रा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जमील खान को गांव से गिरफ्तार कर लिया।

Gustakhi Maaf: कपटी साधु, शैक्षिक अनुसंधान और आईपीआर
ईद मुबारक: उत्साह के साथ मना ईद, नमाज अदा कर मांगी गई अमन चैन की दुआ
CG News : छत्तीसगढ़ के 11 मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को मिली दुर्ग की कमान
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 75 लाख मीटरिक टन पार, कम दिनों में उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई
हाईकोर्ट जज पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाने वाली पूर्व न्यायिक अधिकारी को सुप्रीम कोर्ट ने बहाल किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आयुष्मान कार्ड का गलत इस्तेमाल, छत्तीसगढ़ के 11 अस्पतालों पर लाखों का जुर्माना… 33 अस्पतालों को नोटिस
Next Article पंचायत सचिवों के शासकीयकरण के लिए समिति का गठन, सीएम साय ने की थी घोषणा… 30 दिन में प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी समिति

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?