ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्रह्मकुमारी केन्द्र में दो सगी बहनों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा; जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

ब्रह्मकुमारी केन्द्र में दो सगी बहनों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा; जांच में जुटी पुलिस

By Om Prakash Verma
Published: November 11, 2023
Share
आत्महत्या, सुसाइड
SHARE

आगरा (एजेंसी)। आगरा के जगनेर में बसेड़ी रोड स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र में शुक्रवार को ब्रह्माकुमारी की दो सगी बहनें एकता (38) और शिखा (32) के शव फंदे पर लटके मिले। घटनास्थल पर दो सुसाइड नोट भी मिले हैं। इसमें माउंट आबू और ग्वालियर स्थित सेंटर से जुड़े दो लोगों सहित चार पर उत्पीडऩ के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला उत्पीडऩ से तंग आकर खुदकुशी का है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

तांतपुर निवासी अशोक कुमार सिंघल की बेटियां एकता और शिखा ने करीब आठ साल पहले माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी के मुख्यालय में दीक्षा ली थी। इसके बाद दोनों ने जगनेर में सेंटर शुरू किया था। परिजनों ने बताया कि देर शाम उन्हें रूपवास सेंटर से जानकारी मिली कि उनकी दोनों बेटियों ने आत्महत्या कर ली है। इस पर वो पहुंचे। दोनों बहनों के शव हॉल में कुछ ही दूरी पर साड़ी से लटके मिले। पुलिस मौके पर पहुंची। दो सुसाइड नोट मिले हैं। इनमें एकता का तीन और शिखा का एक पेज का सुसाइड नोट है। सुसाइड नोट में नीरज सिंघल नामक व्यक्ति पर धोखा देने, उत्पीडऩ के आरोप लगाए हैं।

एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। दो सुसाइड नोट भी मिले हैं। इनमें ग्वालियर और माउंटआबू के सेंटरों के लोगों सहित चार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

आठ साल पहले माउंटआबू में दीक्षा ग्रहण की थी
जगनेर में ब्रह्मकुमारीज सेंटर में आत्महत्या करने वाली बहनों ने आठ साल पहले माउंटआबू में दीक्षा ग्रहण की थी। उनको कसबा में ही ब्रह्मकुमारीज सेंटर बनवाने का जिम्मा सौंपा गया था। बहनों ने सेंटर बनवाने के लिए काफी मेहनत की। मथुरा स्थित अपना प्लॉट भी सात लाख में बेचकर रकम लगाई।

इन्हें ठहराया मौत का जिम्मेदार
तांतपुर की एकता (38) और शिखा (32) ने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने नीरज, उसके पिता ताराचंद, गुड्डन व ग्वालियर की महिला पर आरोप लगाया। एकता के नाम से मिले तीन पेज के सुसाइड नोट की शुरूआत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए की है।

ये लगाया गया आरोप
आरोप लगाया कि नीरज माउंटआबू में रहता है। वह जगनेर में सेंटर बनने के बाद कभी आया नहीं। एक साल से दोनों टेंशन में जी रही थीं। नीरज धोखा दे रहा था। उन्होंने यह भी लिखा कि हमारी मौत के बाद सेंटर को गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए दे दिया जाए। आरोपियों को आजीवन कारावास दिया जाए।

बस्तर के 108 गांवों को मिलेगी फ्री वाईफाई की सुविधा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया एमओयू
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले बनेगा संयुक्त जिला कार्यालय, मुख्यमंत्री साय करेंगे भूमिपूजन… देंगे 137 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
अलविदा शेनवार्न: हार्ट अटैक आने से पहले क्रिकेट देख रहे थे शेन वॉर्न, दोस्तों ने 20 मिनट तक बचाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए
डिप्टी डायरेक्टर के चेंबर में ताला जड़ा, कलेक्टर ने कर्मचारी को किया निलंबित, ड्यूटी में रहकर किया जमकर प्रदर्शन, नारे भी लगाए
Breaking News : दुर्ग नगर निगम के लिए कांग्रेस ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम, वार्ड वार इन्हें मिले टिकट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूपी बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी : छठ पूजा के लिए दुर्ग से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल
Next Article दुर्ग एसपी ने की पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मीटिंग, मतदान के दौरान सुरक्षा पर हुई चर्चा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?