ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, 6 फसदी मुनाफे का झांसा देकर फंसाए निवेशक
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, 6 फसदी मुनाफे का झांसा देकर फंसाए निवेशक

By Mohan Rao Published January 10, 2026
Share
SHARE

फाइनेंस अप इनवेस्टेंटमेंट कंसल्टेंसी के नाम से खोली ठगी की दुकान, 3 करोड़ से ज्यादा का कराया निवेश

भिलाई। सुपेला पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 6 फीसदी प्रतिमाह का मुनाफा देने का लालच देकर लोगों को झांसे में लिया और निवेश कराकर एक ऐप के माध्यम से इंडियन करेंसी को डॉलर में कन्वर्ट करता था। कुछ माह तक निवेशकों को मुनाफा दिया और मूलधन अपने पास ही रखा। इसके बाद अपनी दुकान बंद कर भाग गया। निवेशकों जब हकीकत पता चली तो मामाला थाने पहुंचा। लंबी तलाश के बाद सुपेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल इस मामले में 9 अक्टूबर 2025 को सुपेला थाने में एक शिकायत पहुंची। शिकायत कर्ता ने बताया कि शांति नगर निवासी हार्दिक कुदेशिया से मार्च 2025 में मिला। उसने ट्रेडिंग में निवेश से अच्छे मुनाफे का लालच दिया। प्रतिमाह 6 प्रतिशत ब्याज दिलाने का वादा किया। उसके झांसे में आकर शिकायत कर्ता ने 20 लाख रुपए हार्दिक व उसके पिता अनुराग के खाता में ट्रांसफर किया।  इसके बासद अप्रेल से अक्टूबर 2025 तक ब्याज की राशि प्राप्त मिलती रही और उसके बाद ब्याज मिलना बंद हो गया। शिकायत कर्ता जब नेहरू नगर दफ्तर के पास पहुंचा तो वह बंद था। आसपास के लोगों ने बताया कि हार्दिक कई लोगों का पैसा निवेश कराकर भाग गया है। सुपेला पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 318(2),318(4),3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

इकरार नाम तैयार कर लोगों को लेता था भरोसे में
सुपेला पुलिस ने बताया कि हार्दिक कुदेशिया ने अग्रसेन चौक के पास नेहरू नगर में फायनेंस अप इंवेस्टर एंड कन्सलटेन्सी के नाम से नेहरू नगर अग्रसेन चौक के पास ऑफिस खोला। अपने साथी के माध्यम से निवेश करने वालो से इकरार नामा तैयार कराकर निवेशक जितने रुपए लगाते थे उसमे 6 प्रतिशत प्रतिमाह मुनाफा निवेशको देता था। लोगो के द्वारा बैंक व नगद के माध्यम से पैसा लगाया जाता था। वह इन रुपयो को बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक के खातो में रूपया को लेता था।

बाइनेस एप से डॉलर में बदलता था रुपए
आरोपी द्वारा अपने मोबाईल के प्ले स्टोर से बाइनेस एप डाउनलोड करके उससे ट्रेड के दौरान भारतीय रुपए को डॉलर में तब्दील कर क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करता था। ट्रेड से प्राप्त डॉलर को पुनः एप के ही माध्यम से भारतीय रुपए में तब्दील कर सीधे अपने अलग अलग बैंक के खातों में प्राप्त करता था। बाइनेस एप में लगभग 4-5 माह तक ट्रेडिंग का काम किया है। मुलधन का लाभ आता था उसमें 6 प्रतिशत निवेशकों को साझा कर देता था तथा 3 प्रतिशत अपने अन्य साथी को कमीशन के रूप में देता था। मुलधन का जो पैसा रहता था उसे आरोपी स्वंय रखता था। आरोपी के द्वारा कुल 76 निवेषक से कुल 3 करोड़  8 लाख 5 हजार रुपए निवेश करवाया है। आरोपी सभी लेनदेन का हिसाब अपने लैपटॉप में रखकर अपने मोबाईल से बाइनेस एप्प का संचालन करता था। फिलहाल इस मामले में विवेचना की जा रही है।

रुपए गिनने की मशीन व अन्य सामान बरामद
गिरफ्तारी के बाद आरोपी हार्दिक कुदेषिया के पास से एक आईफोन 16 प्रो व एक विक्टस लैपटॉप, रुपए गिनने का मशीन, निवेशकों से कराया गया इकरार नामा और अन्य दस्तावेज को जब्त किया गया। हार्दिक कुदेषिया को विधिवत गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, उप निरीक्षक धनेश्वर साहू, प्रधान आरक्षक योगेश चंन्द्राकर, आरक्षक सुर्यप्रताप सिंह, का सराहनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao January 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर गिरोह, चंद मिनटों में पार कर जाते थे बाइक… ऐसे पकड़ाए
Next Article रायगढ़ में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 23 वाहन जब्त

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?