ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कार को मॉडिफाइड कराना पड़ गया भारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 16 हजार का जुर्माना
Share
Notification Show More
Latest News
कोरबा में हाथियों के दल का उत्पाात : दहशत में छत पर सोने को मजबूर ग्रामीण, स्कूल-हॉस्टल की छुट्टी
October 11, 2026
shreekanchanpath 358 # 11 October 2026
October 11, 2026
खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त
October 11, 2026
रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त
October 11, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

कार को मॉडिफाइड कराना पड़ गया भारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 16 हजार का जुर्माना

By Mohan Rao Published August 25, 2026
Share
SHARE

भिलाई। शहर की सड़कों पर फर्राटे भरने वाली एक मॉडिफाइड कार को ट्रैफिक पुलिस ने जब्त कर 16 हजार रुपए का चालान काटा। युवक ने कार को बिना आरटीओ की परमीशन के मॉडिफाइड कराया और काली फिल्म भी चढ़ा रखी थी। यातायात पुलिस ने नियमित जांच के दौरान कार को रोका और कार्रवाई की।

यातायात नियमों के प्रभावी पालन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इसी कड़ी में सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया, जो बिना नंबर संचालित की जा रही थी तथा वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। वाहन में अनधिकृत मॉडिफिकेशन भी पाया गया।

जांच के दौरान चालक द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। वाहन में किए गए मॉडिफिकेशन के संबंध में आरटीओ की अनुमति भी प्रस्तुत नहीं की गई। यातायात पुलिस द्वारा वाहन को जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के संबंध में चालक को 16,000 के अर्थदंड से दंडित किया गया। कार्रवाई के दौरान वाहन से ब्लैक फिल्म हटाई गई तथा चालक को भविष्य में बिना नंबर वाहन चलाने, अनधिकृत मॉडिफिकेशन एवं ब्लैक फिल्म का उपयोग नहीं करने के संबंध में समझाइश दी गई।

उक्त कार्रवाई में यातायात पुलिस दुर्ग की चेकिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके द्वारा वाहन की जांच कर यातायात नियमों के उल्लंघन का विधिवत परीक्षण किया गया तथा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन में किसी भी प्रकार का अनधिकृत मॉडिफिकेशन न कराएं, नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म का उपयोग न करें तथा बिना नंबर वाहन का संचालन न करें। वाहन चलाते समय वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करें तथा यातायात नियमों के उल्लंघन से बचें।

You Might Also Like

कोरबा में हाथियों के दल का उत्पाात : दहशत में छत पर सोने को मजबूर ग्रामीण, स्कूल-हॉस्टल की छुट्टी

खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त

रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक

राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

Mohan Rao August 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ''केलो डैम'' जलभराव क्षमता के करीब पहुंचा पानी, खोले गए छ: गेट, यातायात व्यवस्था हुई ठप ”केलो डैम” जलभराव क्षमता के करीब पहुंचा पानी, खोले गए छ: गेट, यातायात व्यवस्था हुई ठप
Next Article छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?