रायपुर। बीसीसी आई द्वारा मेंस अंडर 23 कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन 16 अक्टुबर 2025 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुये क्वार्टर फायनल में प्रवेश किया।

छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त राजस्थान, मुंबई, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु एवं झारखंड ने भी प्रतियोगिता के क्वार्टर फायनल में स्थान पक्का किया।
छत्तीसगढ़ अंडर 23 टीम का क्वार्टर फायनल मैच 21 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रिय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान के विरुद्ध खेला जायेगा।
क्वार्टर फायनल मैच दर्शकों के लिये भी उपलब्ध होगा। इस हेतु रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रिय क्रिकेट स्टेडियम में गेट नंबर 1 से दर्शक प्रवेश कर मैच का आंनद ले सकेगें। दर्शको का प्रवेश पूर्ण रुप से नि:शुल्क होगा।




