जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग को बहला फुसला कर अपहरण व उसके बाद रेप का मामला सामने आया है। दरअसल नाबालिग बैल चराने गई थी जिसे एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। नाबालिग का पत्नी बताकर रखा और उससे दुष्कर्म भी किया। इस मामले में नाबालिग के भाई की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग की खोज की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और नाबालिग को उसके चंगुल से छुड़ाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366(क), 376, 376(2)(द) भादवि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की।

इस मामले में नाबालिग के भाई ने 25 नवंबर को चौकी मनोरा में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 19 नवंबर को उसकी नाबालिग बहन बैल चराने गई थी। वहीं पर सुधीर एक्का नाम का युवक उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। आरोपी ने उसकी बहन को अपने घर में पत्नी बनाकर रखा गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के घर से बरामद किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी सुधीर एक्का के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




