ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर में मेरठ जैसा हत्याकांड : रिटायर्ड एएसआई के बेटे-बहू निकले कातिल, दिल्ली से गिरफ्तार… जल्द खुलासा करेगी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

रायपुर में मेरठ जैसा हत्याकांड : रिटायर्ड एएसआई के बेटे-बहू निकले कातिल, दिल्ली से गिरफ्तार… जल्द खुलासा करेगी पुलिस

By Mohan Rao
Published: June 24, 2025
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के मेरठ जैसे हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी जल्दी सफलता मिल गई है। सोमवार को सूटकेस में भरी लाश मिली और मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली से दबोच लिया। आरोपी रिटायर्ड एएसआई के बेटे व बहू ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। दोनों ने धारदार हथियार से एक युवक का गला काटा, फिर शव को सूटकेस के अंदर डालकर सीमेंट का मोटा प्लास्टर चढ़ा दिया। इस पूरे मामले का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

बता दें सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को इंद्रप्रस्थ फेज 2 के झाडियो में एक ट्रंक संदिग्ध अवस्था में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ट्रंक खुलवाया तो लाश सूटकेस में ठूंसी हुई मिली। सूटकेस में सीमेंट का प्लास्टर था। फोरेंसिक एक्सपर्ट के अनुसार सीमेंट का मोटा प्लास्टर करने से लाश सडऩे पर दुर्गंध नहीं उठती। हत्यारों ने इसी वजह से कत्ल के बाद युवक की लाश को ट्रंक में ठूंसा, फिर उसमें सीमेंट का प्लास्टर किया। इसके बाद चेन लगाकर सूटकेस बंद किया, फिर भी जब दुर्गंध उठने लगी तो पकड़े जाने के डर से सूटकेस को पेटी में रखकर इंद्रप्रस्थ के सुनसान इलाके में फेंक दिया।

सीसी टीवी फुटेज व दुकानदार का बयान
जांच के दौरान जो फुटेज दिखा उसमें आरोपी कार से टीन की बड़ी पेटी ले जा रहे हैं। कार में 2 लोग सवार दिखे। वहीं कार के आगे-पीछे स्कूटी सवार एक संदिग्ध युवती भी मंडरा रही थी। कार सोमवार सुबह 9:30 बजे कॉलोनी में प्रवेश किया और 6:50 को बाहर निकली। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि ट्रंक को गोल बाजार के पेटी लाइन से खरीदा गया। पेटी लाइन के दुकानदार शब्बीर ने बताया कि सुबह युवक युवती पहुंचे और ट्रंक लेकर गए। इसके बाद पुलिस को ज्यादा समय नहीं लगा। सीसी टीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

पेशे से वकील है आरोपी
पुलिस ने इस मामले में रिटायर्ड एएसआई के बेटे अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वहीं मृतक की पहचान किशोर पैंकरा के रूप में हुई है। अंकित उपाध्याय इस पूरे मामले का मास्टर माइंड है और वह पेशे से वकील भी है। लाश ठिकाने लगाते समय दोनों सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए जिससे की पुलिस को पहचान करने में दिक्कत नहीं हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली से पति पत्नी को गिरफ्तार किया।

वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के स्टॉल का अर्ध शतक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पूरा हुआ आत्म निर्भरता का 50वां स्टॉल
मतगणना को लेकर दुर्ग पुलिस ने जारी किया पार्किंग प्लान… दोपहिया से लेकर चार  पहिया के लिए यह है प्लान
छत्तीसगढ़ में भी 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को आज से नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज
Gustakhi Maaf: कांग्रेस के ये फैसले हो सकते हैं गेमचेंजर
भिलाई में शुरू हुआ दिव्य रथ : राजनांदगांव सीआरसी तक नि:शुल्क जा सकेंगे दिव्यांग व वरिष्ठ, विधायक रिकेश ने दिखाई हरी झंडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 251 # 24 June 2025
Next Article Bhilai : गोकुल नगर में स्थापित होगा बायो गैस प्लांट, गोबर से बनेगा घरेलू उपयोग के लिए गैस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?