ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारी पड़ीं ट्रंप की रैलियां : 30 हजार संक्रमित, 700 ने गंवाई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

भारी पड़ीं ट्रंप की रैलियां : 30 हजार संक्रमित, 700 ने गंवाई जान

By @dmin
Published: November 1, 2020
Share
भारी पड़ीं ट्रंप की रैलियां : 30 हजार संक्रमित, 700 ने गंवाई जान
भारी पड़ीं ट्रंप की रैलियां : 30 हजार संक्रमित, 700 ने गंवाई जान
SHARE

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में नेताओं द्वारा लगातार चुनावी रैलियों को संबोधित किया जा रहा है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा की गई 18 चुनावी रैलियों को लेकर एक अध्ययन में दावा किया गया है कि इनकी वजह से देश में कोरोना वायरस के 30 हजार से अधिक नए मामले सामने आए और 700 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह अनुमान जताया गया है। इस अध्ययन में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप की रैलियों में समर्थकों को भारी कीमत चुकानी पड़ी। ‘कोविड-19 के प्रसार पर बड़े समूह की बैठकों के प्रभाव : ट्रंप रैलियों का मामला’ शीर्षक के इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 20 जून से 22 सितंबर के बीच हुई ट्रंप की 18 चुनावी रैलियों पर शोध किया है। इस अध्ययन में पाया गया है कि इस दौरान रैली में शामिल 30 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इस भीड़ में शामिल 700 से अधिक लोगों की वायरस के कारण मौत हो चुकी है। 
शोधकर्ताओं ने कहा है कि हमारा विश्लेषण बड़े समारोहों में कोविड-19 के फैलने के जोखिम के संबंध में सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा दी गई चेतावनी का समर्थन करता है। खासकर जब मास्क का प्रयोग और शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया। जिन लोगों ने ट्रंप की रैली में भाग लिया, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी है। 

बिडेन ने उठाया सवाल
वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने इस अध्ययन को ट्विटर पर पोस्ट किया और कहा, ‘राष्ट्रपति आपकी चिंता नहीं करते हैं। वह खुद के समर्थकों की भी चिंता नहीं करते हैं।’ अमेरिका में वायरस की चपेट में आकर 87 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, 2,25,000 से अधिक मरीजों की कोविड-19 के चलते मौत हुई है।

बड़े कार्यक्रमों में ज्यादा खतरा
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने सलाह दी है कि बड़े कार्यक्रमों में, विशेष रूप से ऐसी जगहों में जहां प्रतिभागी मास्क नहीं पहनते हैं या सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते हैं। वहां संक्रमण का खतरा सबसे अधिक है। 

संपत्ति विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, तीन गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में रिकार्ड धान खरीदी : अब तक 38 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा की हो चुकी है खरीदी, 7900 करोड़ से ज्यादा का भुगतान
नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी, टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं
एक साल पहले आज ही के दिन भाजपा को मिला था जनादेश, सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर जताया जनता का आभार
सफलता की कहानी: मनरेगा से बने तालाब ने दिया आजीविका का नया साधन… मछलीपालन से 6 माह में ही 50 हजार की कमाई, सिंचाई व्यवस्था होने से खेती में भी बढ़ी आमदनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 19 # 01 November 2020
Next Article राज्यपाल बोले, केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव की कीमत जनता चुका रही राज्यपाल बोले, केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव की कीमत जनता चुका रही

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?