ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिनी ट्रक व ट्रेलर में जोरदार टक्कर : राजधानी रायपुर में 13 लोगों की मौत, छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

मिनी ट्रक व ट्रेलर में जोरदार टक्कर : राजधानी रायपुर में 13 लोगों की मौत, छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

By Mohan Rao
Published: May 12, 2025
Share
राजधानी रायपुर में हादसा
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में बीती रात सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 14 से ज्यादा घायल हो गए हैं। मिनी ट्रक पहले ट्रेल से टकराया और उसके बाद एक टैंकर से भिड़ गया। हादसे के समय मिनी ट्रक में काफी लोग सवार थे और सभी एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। मृतकों में 3 बच्चे और 10 महिलाएं शामिल हैं। घायलों का इलाज रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार चटोद गांव निवासी पुनीत राम साहू का परिवार और रिश्तेदार बाना गांव में छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। सभी मिनी ट्रक में सवार होकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक कुछ ज्यादा ही रफ्तार से चल रही थी। टोल नाका से बचने के लिए चालक ने दूसरा रास्ता पकड़ लिया। इस दौरान बंगोनी गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे ट्रेलर में लोड मशीनरी पार्ट के साइड से निकले लोहे से गाड़ी टकरा गईं। हादसे के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पीछे आ रही टेंकर से जा भिड़ी।

हादसा इतना दर्दनाक था कि किसी का सिर फट गया तो किसी के शरीर के दो टुकड़े हो गए। मौके पर हाहाकार मच गया। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचै पुलिस कर्मियों ने घायलों को निकाला और मेकाहारा पहुंचाया। सड़क पर चारों ओर खून से लथपथ सवार पड़े थे। हादसे में 3 बच्चों व 10 महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक भागने लगा तो पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा और ट्रेलर को जब्त किया। पुलिस ने बताया कि ट्रेलर अमित कुमार बर्मन की है जो पश्चिम सिंहभूम जिला झारखंड का रहने वाला है। फिलहाल मेकाहारा में घायलों का इलाज जारी है।

सीएम साय ने मृतकों के परिजनों 5-5 लाख देने की घोषणा
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस दुखद घटना में 13 लोगों की मृत्यु तथा 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री साय ने घायलों के समुचित उपचार हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर में हुए सड़क हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। यह एक दुखद घटना है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घटना की जांच की जाएगी। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

तोता बेचना पड़ा महंगा: वन विभाग की टीम ने पकड़ा, तोते के 16 बच्चे बरामद
shreekanchanpath 210 # 14 May 2024
छत्तीसगढ़ पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, इस आदिवासी जिले के इतिहास में सबसे बड़ी सभा को आज करेंगे संबोधित, जानिए क्यों खास है दौरा
Video : हुगली नदी के नीचे दौड़ी मेट्रो, कोलकाता से हावड़ा के बीच मेट्रो का सफल परीक्षण, रचा इतिहास
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ में सीएम फेस पर फिर दिया बयान, कहा- जो सीएम होगा वही चेहरा भी होगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्लांट में कापर चोरी का मामला, पुलिस ने जब्त कार के मालिक को भी किया गिरफ्तार
Next Article Bhilai : स्पा सेंटर की आड़ में पॉस्टिट्यूशन, जुनवानी के अगम स्पा में पुलिस की रेड, संचालिका सहित पांच गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?