ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तब्लीगी जमात से जुड़े विदेशियों के मामले में 24 जुलाई तक टली सुनवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तब्लीगी जमात से जुड़े विदेशियों के मामले में 24 जुलाई तक टली सुनवाई

By @dmin
Published: July 13, 2020
Share
सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं
Big Breking:_ सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, शैक्षणिक संस्थानों को है यूनिफॉर्म निर्धारित करने का अधिकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि तब्लीगी जमात की गतिविधियों में कथित संलिप्तता के मामले में 24 जुलाई को सुनवाई होगी। जमात में कथित संलिप्तता के कारण 35 देशों के 2700 से अधिक विदेशी नागरिकों को 10 साल के लिए काली सूची में डालने के सरकार के आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति ए एम खानविल्कर की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के लिए यह मामला आया।
सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से अनुरोध किया कि इस मामले की सुनवाई दो सप्ताह लिए स्थगित कर दी जाए। पीठ ने मेहता का अनुरोध स्वीकार करते हुए इसे 24 जुलाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया। केंद्र सरकार के इस निर्णय के खिलाफ थाईलैंड की एक गर्भवती महिला सहित 34 विदेशी नागरिकों ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर कर रखी है।
इससे पहले, दो जुलाई को सुनवाई के दौरान केंद्र ने इन याचिकाओं को खारिज करने का अनुरोध किया था। केंद्र ने दावा किया था कि उसने 2,765 विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द करने और उन्हें काली सूची में रखने के बारे में मामले दर मामले के आधार पर आदेश दिए थे। केंद्र ने इस मामले में न्यायालय में दाखिल हलफनामे में कहा था कि उपलब्ध सूचना के अनुसार 11 राज्यों ने तब्लीगी जमात के विदेशी सदस्यों के खिलाफ 205 प्राथमिकी दर्ज की हैं और अभी तक 2,765 विदेशियों को काली सूची में शामिल किया गया है।
इनमें से 2,679 विदेशियों के वीजा रद्द किए गए हैं। इनमें नौ ओसीआई कार्ड धारक शामिल हैं। हलफनामे में कहा गया कि शेष 86 में नेपाल के नागरिक शामिल हैं जिन्हें वीजा की जरूरत नहीं होती है। केंद्र ने यह भी कहा था कि तब्लीगी जमात के विदेशी सदस्यों की तलाश में 1,906 लुक आउट सर्कुलर जारी किए गए थे, जबकि यह सर्कुलर जारी होने या फिर काली सूची में शामिल किए जाने की कार्यवाही से पहले ही 227 विदेशी भारत से लौट गए थे।
न्यायालय ने 29 जून को सरकार के दो अप्रैल और चार जून के आदेश के खिलाफ थाईलैंड की सात माह की गर्भवती नागरिक सहित 34 विदेशी नागरिकों की याचिकाओं पर गृह मंत्रालय को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया था।

पीएम मोदी ने शुरू की छत्तीसगढ़ में 14,260 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं, रजत जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ
कैंप क्षेत्र में फायरिंग : एक नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार, उज्जैन से खरीदकर लाए थे देशी कट्टा
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जुलाई से फ्री कोचिंग, सरकार की पहल पर इन जिलों में मिलेगी सुविधा
झूठी शादी कर दुष्कर्म करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार, घर से जबरन उठाकर ले गया था बदमाश… पुलिस ने निकाला जुलूस
विधायक भाई को राखी बांधने पहुंची हजारों बहनें, छोटों को दिया प्यार और बड़ों का लिया आशीर्वाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article LAC पर भारत-चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प, भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद एप्स पर बैन से परेशान चीन ने उठाया मुद्दा, भारत की दो टूक-सुरक्षा कारणों से लिया फैसला
Next Article Complaint of selling liquor at rates higher than fixed price: Excise Department takes action against half a dozen liquor shops तय कीमत से अधिक दरों पर शराब बेचने की शिकायत: आबकारी विभाग ने की आधा दर्जन शराब की दुकानों पर कार्रवाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?