ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संजय नगर तालाब का होगा कायाकल्प…. महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने रखी नींव, नए स्वरूप में नजर आएगा शहर का प्रमुख तालाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

संजय नगर तालाब का होगा कायाकल्प…. महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने रखी नींव, नए स्वरूप में नजर आएगा शहर का प्रमुख तालाब

By @dmin
Published: January 19, 2021
Share
Sanjay Nagar pond will be rejuvenated…. Mayor and Bhilai Nagar MLA
Sanjay Nagar pond will be rejuvenated…. Mayor and Bhilai Nagar MLA
SHARE

भिलाई। संजय नगर तालाब का उन्नयन कार्य किया जाएगा! इसके लिए महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मोहल्ले के नागरिकों के साथ मिलकर आज कार्य की नींव रखी। भूमिपूजन होने से जल्द ही तालाब का जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया जाएगा, इसका कार्य आदेश जारी किया जा चुका है। जोन क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड चार में आने वाले तथा शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले सुपेला के समीप संजय नगर तालाब के सौंदर्यीकरण करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसकी स्वीकृति लागत 46.42 लाख है। महापौर के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए विभागीय अधिकारियों ने निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर संजय नगर सुपेला तालाब के सौंदर्यीकरण के कार्य के लिए कार्य आदेश जारी कर दिया है।
महापौर के कर कमलों से कार्य की शुरुआत होने के बाद संजय नगर तालाब को बेहतरीन तरीके से संवारने का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा! निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर काम कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। संजय नगर तालाब के आईलैंड में फव्वारा लगाया जाएगा, घाट के किनारे पाथवे निर्माण किया जाएगा, गार्डन सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे, चारों ओर पेवर ब्लॉक और रैंप बनाएं जाएंगे, सिंचाई के लिए बोर की व्यवस्था की जाएगी, पौधों को पानी देने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी, भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण होगा, हाई मास्क लाइट लगाए जाएंगे, तालाब के चारों ओर एलईडी लाइट की रोशनी भी होगी। संजय नगर सुपेला तालाब शहर के प्रमुख तालाबों में से एक है।
महापौर यादव ने इस तालाब को संवारने शासन को पत्र प्रेषित करवाया था। स्वीकृति मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया पूर्ण करने तथा कार्य आदेश जारी करने का कार्य भी हो चुका है। इसका काम आजाद मार्केट रिसाली के एजेंसी रविंद्र प्रसाद को दिया गया है। सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 6 माह की अवधि प्रदान की गई है। सौंदर्यीकरण कार्य होने से संजय नगर सुपेला तालाब को एक नया स्वरूप मिलेगा। दिन और सायं काल में भी लोग यहां पर आकर आनंद ले सकेंगे, बच्चे मनोरंजन कर सकेंगे। नेशनल हाईवे से लगे होने के कारण यहां पर आसानी से पहुंचा जा सकता है। तालाब के जीर्णोद्धार की एक बड़ी सौगात महापौर देवेंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों को दी है। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू, अंतावसायी वित्त विकास निगम एवं सरकारी समिति की उपाध्यक्ष नीता लोधी, पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, महापौर परिषद के सदस्य जोहन सिन्हा एवं जी राजू, एल्डरमैन शमशेर बहादुर सिंह एवं नरसिंहनाथ, आकाश शर्मा, केशव चौबे, आर एस शर्मा, अली हुसैन सिद्दीकी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वार्ड क्रमांक 8 विवेकानंद नगर में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य होगा वार्ड क्रमांक 8 विवेकानंद नगर के सड़क 12 में रोड एवं नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। जिसकी लागत राशि 17 लाख है। इसका भी भूमिपूजन महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज किया। सड़क 12 में रोड एवं नाली निर्माण की महती आवश्यकता थी जिसको देखते हुए महापौर ने कार्य की सौगात दी है।

रूटीन हेल्थ चेकअप करवाना क्यों जरूरी है? जानिए यह 5 कारण…
माओवादियों से लोहा लेने वाले जांबाज जवानों से रूबरू हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा, जवानों के साहस को सराहा और की हौसला अफजाई
गुजरात दौरे पर रहेंगे मो शाहिद…. युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल
महतारी वंदन योजना : 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 10 मार्च को जाएगी पहली किश्त
नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा को मिली बड़ी जीत… कांग्रेस को तीन तो आप को मिली केवल एक सीट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का एलान, विराट की वापसी, इन युवाओं को मिला मौका इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का एलान, विराट की वापसी, इन युवाओं को मिला मौका
Next Article So far, 80.37 lakh metric tonnes of paddy has been purchased in प्रदेश में अब तक 80.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी…. राज्य के 18.93 लाख किसानों ने बेचा धान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?